Lucknow Nagar Nigam: लखनऊ नगर निगम सदन की बैठक में पार्षदों का हंगामा, मेयर सुषमा खर्कवाल सदन छोड़कर निकलीं
Lucknow Nagar Nigam Sadan लखनऊ नगर निगम सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है और मोंटी को महापौर ने अपने कक्ष में बुलाया। नगर निगम सदन लंबे समय बाद हो रहा है। मोंटी ने उपेक्षा का आरोप लगाया है और महापौर पर सुनवाई न करने का भी आरोप लगाया है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ : कूड़ा प्रबंधन की बदहाली पर पार्षदों ने गुरुवार को लखनऊ नगर निगम की सदन बैठक में जमकर हंगामा किया। सदन की बैठक की शुरुआत में ही तकरार होने लगी। इसके बाद पार्षदों का हंगामा इतना बढ़ गया कि मेयर सुषमा खर्कवाल सदन छोड़कर बाहर निकल गईं।
लखनऊ नगर निगम की सदन बैठक प्रारंभ होते ही भाजपा पार्षद मुकेश सिंह मोंटी समाजवादी पार्टी खेमे में बैठ गए। इससे पहले मोंटी ने भाजपा महानगर अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा था, लेकिन वह मंजूर नहीं किया गया। फिलहाल सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है और मोंटी को महापौर ने अपने कक्ष में बुलाया।
नगर निगम सदन लंबे समय बाद हो रहा है। मोंटी ने उपेक्षा का आरोप लगाया है और महापौर पर सुनवाई न करने का भी आरोप लगाया है। नगर निगम में भाजपा पार्षदों में चल रही खींचतान का यह नतीजा है।
कूड़ा प्रबंधन की बदहाली
लखनऊ नगर निगम सदन की बैठक में कूड़ा प्रबंधन की बदहाली पर पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा और आरोप लगाया कि कूड़ा प्रबंधन का काम देख रही मेसर्स लखनऊ स्वच्छता अभियान लापरवाही कर रही है। इसके कारण ही शहर से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है। पार्षदों ने कहा कि शहर वासी परेशान हैं तो महापौर ने कहा लापरवाही करने वाली एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।