विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lucknow News: भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच निकला मदह-ए-सहाबा का जुलूस

Published: Fri, 05 Sep 2025 01:57 PM (IST)

लखनऊ में भारी सुरक्षा के बीच मदह-ए-सहाबा साहब का जुलूस निकाला गया। अमीनाबाद के झंडे वाले पार्क से शुरू होकर ...और पढ़ें

Lucknow News: भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच निकला मदह-ए-सहाबा का जुलूस
Lucknow News: भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच निकला मदह-ए-सहाबा का जुलूस

जागरण संवाददाता, लखनऊ। भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुक्रवार को मदह-ए-सहाबा साहब का जुलूस निकाला गया। अमीनाबाद के झंडे वाले पार्क से जुलूस निकालने से पहले शहर भर के अंजुमनो ने मुहम्मद साहब की याद में जलसे को खिताब किया। 

इमाम ईदगाह मौलाना खाली रशीद फ़रंगी महली की ओर से सभी को मुबारकबाद दी गई। जुलूस अमीनाबाद से रकाबगंज, हैदरगंज होते हुए देर शाम ऐशबाग ईदगाह समाप्त होगा। बारिश की वजह से अफरातफरी भी मच गई।

वहीं, आल इंडिया मुहम्मदी मिशन की ओर से चौक के दरगाह हज़रत मखदुम शाह मीना शाह से दोपहर बाद जुलूस ए मुहम्मदी निकाला गया। 

मौलाना मुफ्ती अबुल इरफ़ान मियां फरंगी महली ने जुलूस की कयादत करते हुए दरगाह शरीफ पहुंचे। जुमा की नमाज के बाद जुलूस-ए-मुहम्मदी दरगाह से बरामद होकर ज्योतिबा फुले पार्क के लिए निकला। जहां महफ़िल-ए-मिलाद उन नबी होगा। मुल्क और मिल्लत का लिए दुआ की जाएगी।