Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vande Bharat Express: अयोध्या को मिली एक और वंदे भारत, मेरठ से वाराणसी के लिए चलेगी

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 10:29 PM (IST)

    Lucknow News | Ayodhya News | Vande Bharat Express | अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो गई है। मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस अब अयोध्या होते हुए वाराणसी तक जाएगी। यह अयोध्या को जोड़ने वाली चौथी वंदे भारत है। रेलवे ने यह फैसला अयोध्या और वाराणसी जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया है।

    Hero Image
    आज से अयोध्या को मिलेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रभु श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या जाने के लिए बुधवार से एक और वंदे भारत एक्सप्रेस का विकल्प मिल सकेगा। रेलवे बुधवार से मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार अयोध्या हाेकर वाराणसी तक करेगा। अयोध्या से जुड़ने वाली यह चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल ट्रेन 22490 मेरठ -लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन होता है। यह ट्रेन अब तक लखनऊ के लिए संचालित हो रही थी। इस वंदे भारत एक्सप्रेस में 30 से 40 प्रतिशत तक सीटें खाली चल रहीं थी।

    वहीं, अयोध और वाराणसी जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए रेलवे ने मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार अयोध्या के रास्ते वाराणसी तक करने का आदेश दिया है। बुधवार से 22490 वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठ से सुबह 6:35 बजे चलकर लखनऊ से दोपहर 1:45 बजे होते हुए अयोध्या धाम 3:53 और वाराणसी शाम 6:25 बजे पहुंचेगी।

    इसी तरह वापसी में 22489 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 9:10 बजे चलकर अयोध्या धाम से सुबह 11:40 बजे, लखनऊ से दोपहर 1:40 बजे होते हुए मेरठ सिटी रात 9:05 बजे पहुंचेगी।

    तीन और वंदे भारत से जुड़ी अयोध्या

    प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का सबसे पिछड़ा हुआ रेलखंड था। तब सिंगल लाइन सेक्शन पर सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने की वरीयता तक रेलवे बोर्ड इस सेक्शन को नहीं देता था।

    अब डबल लाइन से सेक्शन पर प्रभु श्रीराम के दर्शन करने आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों की संख्या बढ़ रही है।

    गोरखपुर-लखनऊ अयोध्या को जोड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस थी। इसके अलावा पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस और आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस भी इस सेक्शन पर अब दौड़ रही है।