Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 71.67 लाख से अधिक वादों का हुआ निपटारा, पीड़ितों को 7.87 करोड़ का मुआवजा

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 10:00 PM (IST)

    लखनऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें 71.67 लाख से अधिक वादों का निपटारा हुआ। इनमें 6389111 प्री-लिटिगेशन मामले भी शामिल हैं। सिविल और आपराधिक मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया गया जिनमें संपत्ति विवाद पारिवारिक मामले चेक बाउंस और यातायात चालान जैसे मामले शामिल थे। उच्च न्यायालय में 91 मामलों में पीड़ितों को 7.87 करोड़ से अधिक का मुआवज़ा मिला।

    Hero Image
    राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए प्रदेश के 71.67 लाख मामले।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को प्रदेशवासियों को यातायात चालान समेत अन्य वादों में बड़ी राहत मिली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में आयोजित लोक अदालत में प्रदेश के जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में 71.67 लाख से अधिक वादों का निस्तारण कराया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें 63,89,111 प्री-लिटिगेशन वाद भी शामिल हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल मामलों व समझौता योग्य आपराधिक मामलों को आपसी सहमति से निपटाया गया। इनमें संपत्ति विवाद, पारिवारिक मामले, चेक बाउंस, यातायात चालान व अन्य मामले शामिल रहे।

    वहीं हाई कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के माध्यम से 91 मामले निपटाए गए। जिनमें पीड़त पक्षों को 7.87 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि का मुआवजा दिलाया गया।