विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bulldozer Action: एक दिन में 10 अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, इस जिले में 70 बीघा जमीन को किया साफ

Published: Thu, 28 Aug 2025 09:34 PM (IST)

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने गुरुवार को अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बीबीडी गोसाईंगंज सैरपुर और काकोरी थाना ...और पढ़ें

एलडीए का 10 अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर - प्रतीकात्मक तस्वीर
एलडीए का 10 अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. एलडीए ने 70 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की।|
  2. बीबीडी, गोसाईंगंज, सैरपुर, काकोरी में कार्रवाई।|
  3. अवैध सड़कें, नाली, बाउंड्रीवाल तोड़े गए।|

जागरण संवाददाता, लखनऊ। अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार गुरुवार को एलडीए की प्रवर्तन टीमों ने बड़ी कार्रवाई की। बीबीडी, गोसाईंगंज, सैरपुर व काकोरी थानाक्षेत्र में 70 बीघा से अधिक क्षेत्रफल में चल रही 10 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर अवैध रूप से विकसित सड़क, नाली, बाउंड्रीवाल व साइट आफिस आदि को ध्वस्त किया गया।

प्रवर्तन जोन-एक के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि बीबीडी थानाक्षेत्र के नूरपुर बेहटा में सुनील, अशोक, रिंकू सिंह व अन्य द्वारा एक जगह आठ बीघा व दूसरी जगह 10 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। परमानंद, अनूप कुमार (मेसर्स नंदगांव) व अन्य द्वारा गोसाईंगंज के ग्राम-ढ़कवा में लगभग चार बीघा क्षेत्रफल में प्लाटिंग करते हुए अवैध कालोनी विकसित कर रहे थे।

प्रवर्तन जोन-तीन के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया, काकोरी के मेहंदीनगर में सीपी सिंह, छत्रपाल व अन्य द्वारा एक जगह आठ बीघा व दूसरी जगह तीन बीघा क्षेत्रफल में प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा था।

वहीं, मिथलेश यादव द्वारा काकोरी के ग्राम-बहरू में लगभग छह बीघा और अतुल कुमार एवं संजय द्वारा ग्राम-गहलवारा में लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में प्लाटिंग करके कालोनी विकसित कर रहे थे।

प्रवर्तन जोन-चार की जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया, सैरपुर के ग्राम-पलहरी में रमेश चंद्र, मो. मिर्जा बेग व अन्य द्वारा लगभग चार बीघा, राम मिलाप यादव द्वारा लगभग चार बीघा व अगर सिंह यादव द्वारा लगभग पांच बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। अवैध प्लाटिंग को अभियान चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।