Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucknow-Kanpur Express Way:लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर वाहनों की गति पर नहीं लगेगा ब्रेक

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 02:45 PM (IST)

    Lucknow-Kanpur Express Way News भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) का उद्देश्य है कि अगर टोल एक्सप्रेस वे के बीच में होंगे तो वाहनों की गति धीमी होगी। एक्सप्रेस वे को सिर्फ पांच स्थानों पर कनेक्ट किया गया है यही पर टोल होंगे। इनमें दूसरा टोल प्राधिकरण खंडेदेव पर बना रहा है।

    Hero Image
    एक्सप्रेस वे के टोल से वाहनों की गति पर नहीं लगेगा ब्रेक

    अंशू दीक्षित, जागरण, लखनऊ: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे के वाहनों पर ब्रेक नहीं लगेगा। इससे लखनऊ से कानपुर जाने वाला शख्स 40 से 45 मिनट पहुंच सकेगा। इस एक्सप्रेस वे के बीचों- बीच एक भी टोल नहीं होगा।

    किसी भी एक्सप्रेस वे पर टोल होने से वाहनों की गति पर ब्रेक लगता और समय खराब होता। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे के मुख्य रूट पर एक भी टोल को डिजाइन नहीं किया गया है। कुल मिलाकर वाहनों की गति एक्सप्रेस वे के हिसाब से 120 किमी. प्रति घंटे की रहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ से पहला टोल मीरनपुर पिनवट पड़ेगा और कानपुर से लखनऊ आते वक्त पहला टोल आजाद नगर होगा। आजाद नगर में इंटरसेक्शन बनाया जा रहा है। यहां से एक्सप्रेस वे पर चढ़ने व उतरने की सुविधा होगी। वहीं लखनऊ में सरोजनीनगर से एलीवेटेड रोड पर चढ़ने की सुविधा होगी और फिर बनी के पास इंटरसेक्शन बनाया जा रहा है। यहां से भी चढ़ सकेंगे और उतर सकेंगे।

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) का उद्देश्य है कि अगर टोल एक्सप्रेस वे के बीच में होंगे तो वाहनों की गति धीमी होगी। एक्सप्रेस वे को सिर्फ पांच स्थानों पर कनेक्ट किया गया है, यही पर टोल होंगे। इनमें दूसरा टोल प्राधिकरण खंडेदेव पर बना रहा है। इसी तरह तीसरा टोल बनी के पास और चौथा टोल उन्नाव-लालगंज के पास पड़ने वाले अमरसस गांव के पास बनाया गया है। यही पर टोल का पैसा कटने के बाद एक्सप्रेस वे पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे।

    बता दें कि दूरी की हिसाब से टोल की दरें होंगी और एक्सप्रेस वे पर पड़ने वाला टोल राष्ट्रीय राजमार्ग से महंगा होगा। बता दें कि खंडदेव पर जमीन को लेकर काम थोड़ा विलंब से शुरू हो सका, यहां जिला प्रशासन की दखलंदाजी के बाद गति मिल सकी है।

    राष्ट्रीय राजमार्ग से सवा गुना महंगा होगा टोल

    वाहन                                                      एकल यात्रा  वापसी यात्रा

    लाइट मोटर वीकल                                       125             181

    मिनी बस, हल्के वाहन                                    200             294

    बस व ट्रक (टू एक्सेल)                                    413             619

    थ्री एक्सेल वाणिज्य वीकल                               450             675

    ओवर साइज्ड वीकल                                      794             1187

    नोट : यह लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर पड़ने वाले टोल की संभावित लिस्ट है। एनएचएआइ अफसरों के मुताबिक नवाबगंज टोल पर जो टोल वसूला जा रहा है, उसमें 25 प्रतिशत धनराशि जोड़कर टोल लिया जाएगा। इसमें से अगर 25 प्रतिशत धनराशि कम कर दी जाएगी तो एक्सप्रेस वे की सूची नवाबगंज टोल की सूची से मेल खाएगी।

    comedy show banner
    comedy show banner