Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL team Lucknow: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जारी क‍िया लोगो, टीम के माल‍िक ने बताई इसकी व‍िशेषता

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Mon, 31 Jan 2022 08:42 PM (IST)

    Lucknow Super Giants के लोगो के बीच में बल्ला बना हुआ है। इसका एलान करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कैप्शन में लिखा- महानता की ओर बढ़ते हुए। लखनऊ सुपर जाएंट्स अपने पंख फैलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। महानता की तैयारी करो!

    Hero Image
    लखनऊ फ्रेंचाइजी का लोगो प्राचीन भारत की पौराणिक कथाओं से प्रेरित है।

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। आइपीएल 2022 की नई नवेली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोमवार को टीम का लोगो जारी कर दिया है। यह लोगो एक चिड़िया के आकार का है और तिरंगे के रंग का है। लोगो के बीच में बल्ला बना हुआ है। बल्ला नीले रंग का है और उसके बीचोंबीच लाल रंग की एक गेंद बनी हुई है। टीम का नाम भी नीले रंग में लिखा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंख फैलाने के लिए तैयार लखनऊ सुपर जायंट्स : लखनऊ की टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर लोगो का खुलासा किया है। इसका एलान करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने कैप्शन में लिखा- महानता की ओर बढ़ते हुए। लखनऊ सुपर जायंट्स अपने पंख फैलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से जारी किए गए एक अन्य संदेश में बताया गया है कि लखनऊ फ्रेंचाइजी का लोगो प्राचीन भारत की पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। इसमें पक्षी गरुड़ है जिसकी हवा में रफ्तार सबसे तेज मानी जाती है। गरुड़ ने हमें टीम के पंखों वाला प्रतीक बनाने के लिए प्रेरित किया है। गरुड़ हर भारतीय संस्कृति में सर्वव्यापी है।

    24 जनवरी को किया था नाम का एलान : इससे पहले लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 24 जनवरी को अपने आधिकारिक नाम की घोषणा की थी। लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक डा. संजीव गोयनका ने वीडियो मैसेज के जरिए नाम का एलान किया था।आइपीएल की सबसे महंगी टीम है लखनऊइस साल आइपीएल में आठ की जगह कुल 10 टीमें खेलेंगी। बीसीसीआइ ने आइपीएल के लिए दो नई टीमों का एलान पिछले साल 25 अक्टूबर को किया था।  

    छह दिग्गज पहले ही टीम का हिस्सा : आइपीएल 2022 के लिए नई टीम लखनऊ ने अपने तीन खिलाड़ियों की घोषणा पहले ही कर दी है। केएल राहुल को कप्तान बनाया है। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 17 करोड़ रुपये में साइन किया है। इसके अलावा लखनऊ ने आस्ट्रेलियाई आलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और भारत के अनकैप्ड लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को साइन किया है। इनके अलावा टीम के मेंटर गौतम गंभीर, मुख्य कोच एंडी फ्लावर और सहायक कोच विजय दहिया को चुना है।

    आइपीएल की सबसे महंगी टीम है लखनऊ : आरपीएसजी ग्रुप ने 7090 करोड़ में टीम खरीदी थी। इस साल आइपीएल में आठ की जगह कुल 10 टीमें खेलेंगी। बीसीसीआइ ने आइपीएल के लिए दो नई टीमों का एलान पिछले साल 25 अक्तूबर को किया था। लखनऊ को आरपीएसजी ने 7090 करोड़ रुपये और अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था। अहमदाबाद के आधिकारिक नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है।