‘मेरी बीवी किसी और के साथ…’ इतनी सी बात पर पति ने उठा लिया खौफनाक कदम, सुबह सोकर उठा तो लगा असली झटका
लखनऊ में अवैध संबंधों के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। तालकटोरा में कृष्णानगर स्थित एक सैलून में काम करने वाले रोहित ने पत्नी रागिनी को अवैध संबंधों के शक में मार डाला और अगले दिन ससुराल वालों को सूचना दी कि सुबह सोकर उठा तो उसका शव बगल में पड़ा मिला।
ससुरालीजनों ने शरीर पर चोट के निशान देखे तो डायल-112 पर सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
मूलरूप से उन्नाव के कोतवाली क्षेत्र स्थित एबी नगर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उनकी 29 वर्षीय बेटी रागिनी की शादी करीब नौ वर्ष पहले पारा के भपटामऊ जाहिद नगर निवासी रोहित शर्मा से हुई थी।
रोहित कृष्णानगर स्थित एक सैलून में काम करता है। दंपती के बीच कई दिन से विवाद था। दोनों छह वर्षीय बेटी के साथ तालकटोरा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे।
राकेश के मुताबिक, रोहित पिछले करीब दो वर्षों से रागिनी के किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का शक करता था। इसी बात को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट भी करता था। मंगलवार को रोहित ने रागिनी की मौत की जानकारी मायकेवालों को फोन पर दी।
इसके बाद वह शव को तालकटोरा स्थित किराये के मकान से अपने पैतृक घर जाहिद नगर ले गया। ससुरालीजनों ने रागिनी के शरीर पर चोट के निशान देखे तो रोहित से घटना के बारे में पूछा तो बताया कि सुबह जब आंख खुली तो बगल में रागिनी का शव पड़ा था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बदली जांच की दिशा
इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। मृतका के पिता की तहरीर पर रोहित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घटना के समय पति-पत्नी के बीच क्या हुआ और शव को दूसरे मकान में ले जाने की वजह समेत अन्य बिंदुओं की पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें- एटा में शराबी पति घर लाया तमंचा और कारतूस, पत्नी ने पुलिस बुलाकर कराया गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- प्रेमी संग पत्नी फरार, समझाने के बाद भी घर लौटने से किया इनकार; मजबूर पति ने ब्वॉयफ्रेंड से ही करवा दी शादी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।