विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेमी संग पत्नी फरार, समझाने के बाद भी घर लौटने से किया इनकार; मजबूर पति ने ब्वॉयफ्रेंड से ही करवा दी शादी

Published: Thu, 10 Sep 2026 06:05 PM (IST)

एक पीआरडी जवान की पत्नी प्रेमी संग फरार हो गई, जिसे पुलिस ने बरामद किया। महिला के पति ने उसके ...और पढ़ें

HighLights

  1. पीआरडी जवान की पत्नी प्रेमी संग फरार हो गई थी।

  2. पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को बरामद किया।

  3. पति ने मंदिर में पत्नी का प्रेमी से विवाह कराया।

संवाद सूत्र, मलिहाबाद। एक पीआरडी जवान की पत्नी प्रेमी के साथ चली गई। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने उन दोनों को बरामद कर लिया, लेकिन घरवालों के समझाने के बाद भी महिला पति के साथ रहने को तैयार नहीं थी। इस पर पति ने मंदिर में ले जाकर पत्नी का प्रेमी संग विवाह करा दिया।

माल क्षेत्र के जगदीशपुर बुजुर्ग निवासी संजय कुमार की बेटी सोनाली का विवाह आठ मई 2025 को शिवपुरी भदवाना निवासी विक्की के साथ हुआ था। विक्की पीआरडी जवान हैं। शादी के कुछ समय बाद ही सोनाली अचानक ससुराल से लापता हो गई।

काफी खोजबीन के बाद परिवारजन ने मलिहाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को पुलिस ने सलोनी को उसके प्रेमी राहुल रावत के साथ बरामद कर लिया।

राहुल के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही पत्नी

पुलिस दोनों को मलिहाबाद थाने लेकर पहुंची, जहां मायके पक्ष और ससुराल पक्ष की मौजूदगी में घंटों पंचायत चली। परिवारजन ने लोक-लाज का हवाला देकर सलोनी को काफी समझाया, लेकिन वह अपने प्रेमी राहुल के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।

यह भी पढ़ें- लखनऊ से शुरू होगी गोवा समेत देश के इन शहरों के लिए विमान सेवा, टाइम टेबल में भी होगा बदलाव

पत्नी की हठ के आगे जब सारे प्रयास विफल हो गए, तो पति विक्की ने एक कड़ा निर्णय लिया। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सबसे पहले नोटरी हलफनामा बनवाकर कानूनी रूप से अलग होने की प्रक्रिया पूरी की।

 

इसके बाद मलिहाबाद के स्थानीय परम शिवालय मंदिर में सलोनी और राहुल का विवाह संपन्न कराया गया। पीआरडी जवान ने खुद पत्नी का हाथ प्रेमी को सौंपा और रीति-रिवाज से दोनों को विदा कर दिया।