लखनऊ से शुरू होगी गोवा समेत देश के इन शहरों के लिए विमान सेवा, टाइम टेबल में भी होगा बदलाव
लखनऊ एयरपोर्ट पर नवंबर से सर्दियों के टाइम टेबल में विमान सेवाओं की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। ईंधन की ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
लखनऊ एयरपोर्ट पर नवंबर से बढ़ेंगी विमान सेवाओं की संख्या।
गोवा, बैंकाक, रियाद सहित कई बंद उड़ानें होंगी बहाल।
विमान कंपनियों ने डीजीसीए को भेजा है प्रस्ताव।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। क्रिसमस पर्व और नववर्ष पर गोवा जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बंद चल रहीं कई विमान सेवाओं को नवंबर से बहाल करने की तैयारी है।
सर्दी के टाइम टेबल में 20 विमान सेवाओं की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव विमान कंपनियों ने डीजीसीए को भेज दिया है। नए सिरे से उनका टाइम टेबल तय होने के बाद कंपनियां यात्रियों की बुकिंग शुरू कर सकेंगी।
ईरान-इजरायल व अमेरिका के बीच युद्ध से पहले लखनऊ एयरपोर्ट से प्रतिदिन लगभग 140 विमान सेवाओं का आवागमन होता था। इसमें लगभग 120 घरेलू और 20 अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं थीं। युद्ध के कारण विमानों में इस्तेमाल होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में वृद्धि हो गई। इसका असर एविएशन सेक्टर पर भी पड़ा।
कम कर दी गई थी विमानों की सख्या
किराया लगातार बढ़ने लगा और यात्रियाें की संख्या कम होने लगी। इसके चलते लखनऊ से रियाद, बैंकाक जाने वाली इंटरनेशनल विमान सेवाएं बंद हो गईं। घरेलू सेक्टर भी इससे अछूता नहीं रहा। लखनऊ से गोवा सहित कई शहरों की विमान सेवाओं को बंद करना पड़ा। इतना ही नहीं लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद जैसे शहरों की विमान संख्या में कमी कर दी गई।
यह भी पढ़ें- 6.36 करोड़ से होगा 4 नई सड़कों का निर्माण, सुलतानपुर के दर्जनों गांवों को मिलेगी सुविधा
फेरे घटने से इन रूटों पर किराया तेजी से बढ़ गया है। दिल्ली का न्यूनतम किराया 3200 से 3500 रुपये के बीच चल रहा था, जो कि अब 4500 रुपये से अधिक हो गया है। मुंबई का न्यूनतम विमान किराया भी छह हजार रुपये से बढ़कर 8500 रुपये के करीब हो गया है।
यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण
कुल विमानों का आवागमन 140 से घटकर 100 से 110 तक पहुंच गई है। अब एक नवंबर से विंटर टाइम टेबल लागू होने जा रहा है। इस टाइम टेबल में इस साल फरवरी से बंद हुई सभी विमानों के संचालन का प्रस्ताव एयरलाइन ने भेजा है।
