यूपी में ऑनलाइन हाउस टैक्स भुगतान पर मिलेगी 10% की छूट, ऑफलाइन वालों को नहीं मिलेगा लाभ
लखनऊ नगर निगम ने हाउस टैक्स जमा करने पर छूट की घोषणा की है। ऑनलाइन भुगतान करने पर 10% की छूट मिलेगी जो 31 जुलाई तक वैध है। यह छूट उन लोगों के लिए है जो कूड़ा उठाने का यूजर चार्ज भी जमा करेंगे। शहर में 733521 मकानों में से 300208 ने टैक्स जमा किया है जबकि 433313 से अभी भी वसूली बाकी है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। अगर आप आफ लाइन हाउस टैक्स का बिल जमा करते हैं तो कोई छूट नहीं मिलने वाली है, जबकि आन लाइन भुगतान करने पर दस प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह छूट 31 जुलाई तक रहेगी। यह लाभ भी उन्हें ही मिलेगी, जो कूड़ा उठान का यूजर चार्ज भी जमा करेंगे। तीस जून को छूट की अवधि खत्म होने के बाद नगर निगम ने यह निर्णय लिया है।
नगर निगम सीमा में कुल भवन- 7,33,521
- 3,00,208 ने हाउस टैक्स का भुगतान किया
- 4,33,313 से अभी वसूली होनी है
जोनवार
- जोन- एक कुल 57,372 भवन में से 18,825 ने टैक्स अदा किया है। 16.58 करोड़ की आय हुई और 1.47 करोड़ की छूट दी गई।
- जोन दो में 52,788 मकानों में से 18,440 ने भुगतान किया 8.26 करोड़ जमा हुआ 73.84 लाख की छूट दी गई।
- जोन तीन :1,25,621 मकानों में से 52,617 ने टैक्स जमा किया, 25.71 करोड़ की वसूली हुई। 2.28 करोड़ की छूट दी गई
- जोन चार: 82,472 मकानों में से 39,242 से टैक्स वसूला गया। 46.72 करोड़ जमा हुए 4.30 करोड़ की छूट दी गई
- जोन पांच : 55,293 मकानों में से 26,259 मकानों ने टैक्स जमा किया, 13.23 करोड़ की आय हुई, 1.10 करोड़ की छूट दी गई।
- जोन छह : 1,37,469 भवनों में से 38,710 ने टैक्स जमा किया गया 13.09 करोड़ वसूले गए और 1.21 करोड़ की छूट दी गई।
- जोन सात 1,04,532 मकानों में से 49,246 ने भुगतान किया। 23.93 करोड़ की आय और 2.03 करोड़ की छूट दी गई।
- जोन आठ : 1,17,974 मकानों में से 56,869 ने टैक्स जमा किया। 54.86 करोड़ की वसूली हुई 5.07 करोड़ की छूट दी गई
यूजर चार्ज भुगतान
- जोन एक- कुल 22 मकानों से 18,900 जमा, 21 सौ की छूट प्रदान दी गई
- जोन दो में 35 मकानों से 28,800 की वसूली 32 सौ की छूट दी गई।
- जोन तीन जोन तीन में 179 मकान मालिकों ने 1,40,400 का भुगतान कर 15,600 की छूट ली
- जोन चार में 111 मकानों से 94,600 का भुगतान जमा कराकर 10,400 की छूट दी गई।
- जोन पांच में में 47 मकानों से 36,400 यूजर चार्ज जमा कराकर चार हजार की छूट दी गई
- जोन छह में 80 मकान मालिकों से 57,600 जमा कराते हुए 6,400 की छूट दी गई।
- जोन सात में 186 मकान मालिकों ने 1,56,450 का यूजर चार्ज कराते हुए17,350 की छूट दी गई
- जोन आठ 162 मकान मालिकों से 1,32,984 की वसूली कर 14,750 की छूट दी गई।
हाउस टैक्स के कुल आंकड़े-
- कुल मकान: 7,33,521
- टैक्स जमा करने वाले मकान: 3,00,208
- अब भी बकाया मकान: 4,33,313
- कुल वसूली: 2,02,40,72,251
- कुल छूट दी गई: 17,99,56,631
यूजर चार्ज
जिन भवनों का वार्षिक मूल्य पांच हजार तक है (वार्षिक मूल्य का ही 15 प्रतिशत हाउस टैक्स जाम होता है) उनसे 50 प्रति महीना यूजर चार्ज लिया जाएगा। साल भर का एकमुश्त यूजर चार्ज जमा करने पर दस प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
पांच हजार से अधिक वार्षिक मूल्य वाले भवनों एवं फ्लैट व अपार्टमेंट से सौ रुपये प्रति महीना शुल्क लिया जाएगा। एकमुश्त यूजर चार्ज जमा करने पर दस प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
घर से कूड़ा न उठने पर 6389200005 पर शिकायत कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।