Lucknow Fire Accident: लखनऊ में अग्निकांड पर सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा एलडीए का बुलडोजर
Lucknow Fire Accident: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख पर प्रदेश भर में खतरनाक भवनों को सील किया जा रहा है, इनमें से अधिकांश में कोचिंग संस्थान हैं।
HighLights
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने चस्पा किया ध्वस्तीकरण का नोटिस
लखनऊ में बड़ी जनहानि के बाद लगातार एक्शन
प्रदेश के बड़े कोचिंग संस्थान और अन्य खतरनाक भवन सील
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। राजधानी के अलीगंज के आवासीय क्षेत्र में तिमंजिला अवैध व्यावसायिक इमारत रसूख पर बनाई गई थी। इसी में सोमवार को लगी भीषण आग में झुलसने व दम घुटने से 15 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख पर प्रदेश भर में खतरनाक भवनों को सील किया जा रहा है, इनमें से अधिकांश में कोचिंग संस्थान हैं। लखनऊ में इसी के तहत बड़ी कार्रवाई की गई और एलन कोचिंग व फिजिक्सवाला सील किया गया है।
लखनऊ के अलीगंज में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब लगातर एक्शन जारी है। ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी होने के बाद अब एक्शन होगा। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद एक्शन के क्रम में अलीगंज की अवैध बिल्डिंग पर बुलडोजर चलेगा। एलडीए ने निर्माणकर्ता के खिलाफ नोटिस जारी किया। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 27(1) के अंतर्गत कार्रवाई शुरू की गई है। इस भवन को आवासीय मानचित्र पास कराकर व्यावसायिक उपयोग हो रहा था। निर्माणकर्ताओं को 15 दिन के अंदर सक्षम अधिकारी के समक्ष जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश के बाद भी दो दिन में कोई असर होता न देख एलडीए ने अब सख्ती की है और बुधवार को एक और नोटिस चस्पा कर दिया।
नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
अलीगंज अग्निकांड मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण ने संबंधित भवन पर नोटिस चस्पा कर दिया है। प्राधिकरण ने भवन स्वामी से 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा है। नोटिस में भवन से संबंधित अभिलेख और निर्माण की वैधता स्पष्ट करने को कहा गया है। एलडीए का कहना है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है। अग्निकांड के बाद से भवन की जांच और दस्तावेजों की पड़ताल जारी है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड पर होगा सख्त एक्शन, अवैध बिल्डिंग पर हो सकती है बुलडोजर की कार्रवाई
सोमवार को जिस भवन में आग लगने की यह दुःखद घटना हुई, उसके खिलाफ वर्ष 2016 में अवैध निर्माण को लेकर ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया गया था, लेकिन दो माह से कम समय में ही उस आदेश को निरस्त भी कर दिया गया। भवन से जुड़े पुराने दस्तावेज और प्राधिकरण की कार्रवाई गंभीर सवालों के घेरे में हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।