लखनऊ में अवैध व्यावसायिक इमारत में आग से 18 की मौत, सामने आए 15 मृतकों और घायलों के नाम; देखें सूची
Lucknow Fire Accident: मृतकों व घायलों को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर भेजा गया। प्रशासन ने अभी तक 15 लोगों की मौत की ही पुष्टि की है।

अलीगंज स्थित बिल्डिंग में लगी आग -हृदेश चंदेल
HighLights
प्रशासन ने 15 मौतों की ही पुष्टि की, कई गंभीर घायलों का चल रहा उपचार
भवन में चल रहा था पेट्स क्लीनिक, गेमिंग जोन और एनिमेशन ट्रेनिंग सेंटर
काफी समय से चल रही थीं व्यावसायिक गतिविधियां, नोटिस के बाद नहीं हुई कार्रवाई
जागरण संवाददाता, लखनऊ। अलीगंज के आवासीय क्षेत्र में तिमंजिला अवैध व्यावसायिक इमारत के भूतल में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग में झुलसने व दम घुटने से सोमवार को 18 लोगों की मौत हो गई। आग दोपहर बाद करीब तीन बजे लगी। देखते ही देखते इसने पूरी इमारत को चपेट में ले लिया।
पहली व दूसरी मंजिल पर स्थित एनीमेशन ट्रेनिंग सेंटर, गेमिंग जोन और कोचिंग में मौजूद कर्मचारी, इंस्ट्रक्टर व छात्र जान बचाने के लिए भागे लेकिन निकासी का मात्र एक द्वार होने के कारण फंस गए। आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म वाहन समेत 14 दमकल गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि लोगों को निकलने का मौका ही नहीं मिला, दो लोग जान बचाने को दूसरी मंजिल से कूद गए, जो गंभीर रूप से चोटिल हैं। मृतकों व घायलों को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर भेजा गया। प्रशासन ने अभी तक 15 लोगों की मौत की ही पुष्टि की है।
अग्निकांड की घटना में जान गंवाने वाले 15 के नाम
1-अनुछा राय, पता- शांति नगर, अवध शिल्प ग्राम, लखनऊ
2-अनामिका सामंत, न्यू अलीपुर, कोलकाता
3-सोमाल्या बेरा, द्वारिका नगर, नामखाना, दक्षिण चौबीस परगना , पश्चिम बंगाल
4- सैयम बिज, गोविंद नगर कानपुर
5-सूरज सिंह, लाल क्वार्टर, गोविंद नगर, कानपुर
6-सागर पंत, मायापुरी कालोनी, कल्याणपुर पश्चिम, लखनऊ
7-सुखमनी सिंह, आदर्श नगर, आलम बाग, लखनऊ
8-ज्योति, ज्ञान बिहार कालोनी, कमता, चिनहट लखनऊ
9-मोहम्मद अम्मार, लखपेड़ा बाग, बाराबंकी
10-निलेश कुमार, मार्टिन का पुरवा, हजरतगंज लखनऊ
11-जैनील चक्रवर्ती, कोटमा कलिरि, भालूमाडा, जिला अनुपुर, मध्यप्रदेश
12-अब्दुल रहमान, चौक चौपटिया, लखनऊ
13-आदित्य श्रीवास्तव, कैथीटोला, बिसवां, सीतापुर
14-शाहनाज सिद्दिकी, बीकेटी, लखनऊ
15-भविष्य शर्मा, अलीगंज, लखनऊ
यह भी पढ़ें- Lucknow Fire Incident: एकल आवास का नक्शा पास और वीपी शुक्ला ने खड़ी कर दी चार मंजिला इमारत, घोर अराजकता
घायल : जयंत, लवप्रीत, मो. आसिफ, भुवन श्रीवास्तव, पंकज, शैलेंद्र, अभिषेक, पंकज जोशी, गौरव कुमार। पोस्टमार्टम हाउस भेजी गई बॉडी को लेने परिवारीजन पहुंच रहें। अभी कुछ बॉडी की पहचान होना अभी शेष है।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़ का दौरा छोड़कर लखनऊ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अग्निकांड स्थल का किया निरीक्षण
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।