Lucknow: राज्यसभा सदस्य बनने पर डॉ. दिनेश शर्मा ने एमएलसी के पद से दिया इस्तीफा, 30 जनवरी 2027 तक था कार्यकाल
राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को विधान परिषद सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को विधान परिषद सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया। सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए सीट रिक्त घोषित कर दी है। विधान परिषद सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक था।
डॉ. शर्मा विधान परिषद सदस्य के पद पर 31 जनवरी 2021 को चुने गए थे। भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन से रिक्त हुई सीट के उपचुनाव में डॉ. दिनेश शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। डॉ. शर्मा का राज्यसभा सदस्य के तौर पर 25 नवंबर 2026 तक का कार्यकाल रहेगा। बुधवार को डॉ. शर्मा ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया। विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह की ओर से संबंधित आदेश जारी कर दिया गया। अब इस सीट के लिए उपचुनाव होना है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।