Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chhath Puja 2024: यूपी के इन ज‍िलों में छठ पूजा पर छुट्टी का एलान, स्‍कूलों-कॉलेजों में भी अवकाश; DM ने जारी क‍िया आदेश

    Updated: Thu, 07 Nov 2024 09:22 AM (IST)

    Chhath puja 2024 छठ पूजा पर डीएम सूर्यपाल गंगवार ने जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इसके अंतर्गत सभी सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा स्कूल कॉलेजों में भी अवकाश रहेगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी है।

    Hero Image
    छठ के पर्व पर पूजा करती मह‍िलांए। - फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। छठ पूजा पर डीएम सूर्यपाल गंगवार ने जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इसके अंतर्गत सभी सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा स्कूल कॉलेजों में भी अवकाश रहेगा। डीएम कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार विभागाध्यक्ष कार्यालयों एवं अन्य विभागों में जहां पर पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है वहां स्थानीय अवकाश लागू नहीं होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में छठ पर्व पर रहेगा अवकाश

    गोरखपुर में छठ पर्व के अवसर पर आठ नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि पहले सात नवंबर को अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन आठ नवंबर को सूर्योदय छठ पूजा की महत्ता को देखते हुए पूर्व में घोषित अवकाश को निरस्त करते हुए आठ नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है।

    राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दीं छठ पर्व की शुभकामनाएं

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि छठ पर्व आत्मानुशासन, समर्पण और श्रद्धा का प्रतीक है, जो शुद्ध अंत:करण और निर्मल मन से सूर्यदेव की उपासना का अवसर प्रदान करता है। यह पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक सद्भाव को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर भी है। राज्यपाल ने कहा कि छठ महापर्व में हमें एकता, भाईचारे और समृद्धि का संदेश मिलता है, जो समाज को मिलकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

    वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवासियों को छठ पर्व की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में योगी ने कहा कि कि छठ पर्व लोक आस्था का एक प्रमुख पर्व है। इस पर्व में आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। हमारे देश में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की समृद्ध परंपरा व संस्कृति है। प्रकृति के साथ मानव के जुड़ाव का संदेश देने वाला छठ पर्व इसी समृद्ध परंपरा का जीवंत उदाहरण है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी लोगों को छठ पर्व की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व प्रकृति के साथ लोगों का करीबी रिश्ता बनाता है।

    बहराइच में छठ पूजा को लेकर डीएम व एसपी ने परखी तैयारियां

    संवाद सूत्र, बहराइच। छठ पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ल के साथ शहर के झिंगहाघाट, बेरिया व रिसिया के बलभद्दरपुर स्थित विश्रामघाट का निरीक्षण किया। झिंगहाघाट पर मौजूद नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद प्रमिता सिंह को निर्देश दिया कि छठ पूजा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं, ताकि किसी श्रद्धालु को असुविधा न हो।

    विश्रामघाट के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने धुरिया बाबा स्थल व राणी सती मंदिर में दर्शन-पूजन किया। जिलाधिकारी ने बताया कि छठ पूजा के दृष्टिगत कुल 129 स्थल चिह्नित किए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं के लिए साफ-सफाई, प्रकाश इत्यादि की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। यह भी निर्देश दिया कि सुरक्षा के दृष्टिगत बैरीकेडिंग कराई जाए और जहां पर पानी गहरा है, वहां पर चेतावनी फ्लैग लगाए जाएं।

    महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल, सभासद अशोक शर्मा, ग्राम प्रधान ओम प्रकाश, थानाध्यक्ष रिसिया दद्दन सिंह, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार यादव, सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: दिल्ली से लेकर बिहार तक, यहां जानें छठ पूजा के लिए सूर्यास्त और सूर्योदय का समय