अब घर बैठे बनेगा बर्थ सर्टिफिकेट: प्रयागराज-गोरखपुर के बाद लखनऊ वालों को मिलेगी खास सुविधा, ये रही पूरी डिटेल
उत्तर प्रदेश में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनभोगियों के लिए विशेष महाशिविर आयोजित किए जा रहे हैं। लखनऊ में 26 नवंबर को इंदिरा नगर में महाशिविर लगेगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 के तहत महाशिविर।
लखनऊ में 26 नवंबर को विशेष शिविर का आयोजन।
पेंशनभोगी घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन से प्रमाण पत्र जमा करें।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान-5.0 के तहत प्रदेश में पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष महाशिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत एक नवंबर से हुई है। प्रदेश में अब तक तीन शहरों में शिविर लगाए जा चुके हैं।
प्रयागराज में चार नवंबर, गोरखपुर में 18 नवंबर और वाराणसी में 23 नवंबर को विशेष महाशिविर आयोजित हुए। अब गुरुवार, 26 नवंबर को लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित वित्तीय प्रबंधन, प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान में महाशिविर लगेगा।
कार्यक्रम में भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा और संयुक्त सचिव ध्रुवज्योति सेनगुप्ता शामिल होंगे। प्रदेश शासन की ओर से मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वित्त और वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
महाशिविर में पेंशनभोगियों को फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। वरिष्ठ पेंशनभोगियों का सम्मान और उनसे संवाद भी होगा। देशभर में यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा।
यह भी पढ़ें- गांव के बच्चों के लिए बड़ी सौगात: यूपी में खुलेंगी 1000 से ज्यादा स्मार्ट क्लास, तैयार होंगी 25 अटल टिंकरिंग लैब
यह भी पढ़ें- यूपी में 183 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर: 56 लखनऊ से बाहर, कानपुर से 14 को मिली राजधानी में तैनाती