Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 आज से, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

    By Jagran NewsEdited By: Sakshi Gupta
    Updated: Thu, 29 May 2025 06:30 AM (IST)

    लखनऊ खरीफ सीजन के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 आज से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में इसका शुभारंभ करेंगे। 12 जून तक चलने वाले इस अभियान में 12 हजार वैज्ञानिक किसानों के खेतों तक जाएंगे। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि 225 टीमें गठित की गई हैं जो किसानों से संवाद करेंगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य खेती में देश को आत्मनिर्भर बनाना है।

    Hero Image
    विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 आज से, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। खरीफ सीजन को लेकर भारत सरकार विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 गुरुवार से आरंभ होगा। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा साढ़े 11 बजे लोकभवन सभागार में किया जाएगा। 12 जून तक चलने वाले इस अभियान के दौरान 12 हजार वैज्ञानिक, किसानों के खेतों तक जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सभी जिलों में आयोजन किए जाएंगे, इसके लिए 225 टीमें गठित की गई है। बुधवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने यह जानकारी दी।

    लोकसभा में आयोजित पत्रकार वार्ता में कृषि मंत्री ने बताया कि हर स्थान पर तीन घंटे का कार्यक्रम होगा। इसमें कृषि विभाग, कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, मधुमक्खी पालन व सिंचाई आदि विभागों के अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे। 15 दिन में यह टीम 10,125 स्थलों पर जाकर किसानों से संवाद करेगी। इस दौरान मेरठ व झांसी में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे।

    कार्यक्रम को लेकर सभी संबंधित मंत्रियों-प्रमुख सचिव के साथ बैठक कर तैयारी पूरी कर ली गई है। यह कार्यक्रम राज्य के सभी 8135 न्याय पंचायतों में होगा। राज्य स्तर व जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम होंगे। राज्य स्तर पर एडिशनल डायरेक्टर (एक्सटेंशन) व जनपद स्तर पर उपनिदेशक नोडल अधिकारी होंगे।

    विकसित भारत व विकसित कृषि का उद्देश्य खेती में देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही प्रदेश-देश के उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ाकर दुनिया को आपूर्ति करने में सक्षम होना है। कृषि मंत्री ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों को किसानों के हित में बताते हुए प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों से किसान समृद्ध हुआ है।

    सीएम योगी के नेतृत्व में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के आधार पर धान व गेहूं के अलावा चना, मसूर, सरसो, मूंगफली, ज्वार, बाजार व मक्के आदि फसलों की खरीद की व्यवस्था की गई। इस बार भी ऐसी व्यवस्था करेंगे। पत्रकार वार्ता में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, प्रमुख सचिव रवींद्र, कृषि निदेशक जितेंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।