Lucknow Crime : मां से मारपीट का बदला लेने के लिए की थी नारियल बेचने वाले की हत्या, पांच गिरफ्तार
Lucknow Crime News दस वर्ष पहले मनोज ने सोनू की मां के साथ मारपीट की थी उसका बदला लेने के लिए आरोपितों ने मनोज की हत्या की। मुख्य आरोपित सोनू ने बताया कि वर्ष 2015 में मनोज उसके घर के पास मजार वाली गली में किराए पर रहता था। उसी दौरान मनोज ने उसकी मां से मारपीट की थी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ : नारियल पानी विक्रेता 22 वर्षीय मनोज की हत्या के मामले में इंदिरानगर पुलिस ने सोमवार को पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने बताया कि उन्होंने दस वर्ष पहले मनोज ने सोनू की मां के साथ मारपीट की थी, उसका बदला लेने के लिए आरोपितों ने मनोज की हत्या की। आरोपितों की पहचान के लिए पुलिस ने इंटरनेट मीडिया की मदद ली थी।
पुलिस उपायुक्त(डीसीपी) पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपित आदिल नगर निवासी सन्नी कश्यप, विकास नगर निवासी सलामू, गुडंबा निवासी अनुप कुमार उर्फ सोनू कश्यप, रंजीत कुमार और रहमत अली है। मुख्य आरोपित सोनू ने बताया कि वर्ष 2015 में मनोज उसके घर के पास मजार वाली गली में किराए पर रहता था। उसी दौरान मनोज ने उसकी मां से मारपीट की थी।
गुडंबा पुलिस ने मनोज व उसके पिता रमाकांत के खिलाफ एनसीआर भी दर्ज की थी। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे। तभी से मनोज को खोज रहा था। तीन माह पहले जानकारी मिली की माही मेडिकल के पास उसे ठेला लगाए था। फिर उसके आने-जाने की रेकी की। साजिश रचकर दोस्त को बताया कि मनोज से बदला लेना है। उसके बाद पार्टी की जाएगी। यह सुनकर सभी तैयार हो गए।
सोनू और सलामू राड लेकर 19 मई की रात मुंशी पुलिया चौराहे पर मनोज के ठेले से कुछ दूर खड़े हो गए। फिर सोनू और रंजीत भी पहुंचे। मनोज दुकान बंद करके जैसे ही निकला उसके पीछे लग गए। अवध विहार के पास पहुंचा था तभी उस पर हमला कर बेरहमी से पिटाई की। मरा हुआ देखकर फरार हो गए। इसके बाद सभी लोग पार्टी करने चले गए। वहां से अपने-अपने घर चले गए।
टी-शर्ट से पकड़े गए आरोपित
एसीपी अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि मनोज की हत्या ब्लाइंड मर्डर था। किसी की पहचान नहीं हो रही थी। पिता रमाकांत को भी कुछ जानकारी नहीं थी। सर्विलांस व सीसी की मदद से कई अज्ञात लोगों को उठाया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस दौरान सीसी टीवी में एक युवक ओरेंज कलर की डेविल बनी टी-शर्ट में भागता दिखा। पुलिस ने चिन्हित लोगों की इंटरनेट मीडिया प्रोफाइल खंगाली। जिसमें आरोपित उसी टी-शर्ट में पार्टी की फोटो अपलोड की थी। उसको पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया।
यह था मामला
बीती 22 मई को सीतापुर के सिधौली निवासी मनोज की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मनोज यहां इंदिरानगर सेक्टर 14 में रहते थे। नारियल पानी का ठेला लगाते थे। देर रात करीब रात को करीब नौ बजे दुकान बंद करके घर जा रहा थे। तभी उनकी हत्या कर दी गई थी। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता रमाकांत की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश कर रही थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।