Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chhath Puja 2022: छठ पूजा को लेकर दस सेक्टर में बंटा शहर, लखनऊ नगर निगम की तैयारियां पूरी

    By Vrinda SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 03:57 PM (IST)

    छठ पूजा को लेकर लखनऊ में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। घाटों व नहरों की साफ सफाई के साथ ही सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। वहीं नगर निगम ने लखनऊ शहर को दस सेक्टरों में बांट दिया है।

    Hero Image
    छठ पूजा को लेकर लखनऊ नगर निगम की तैयारियां पूरी.

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। छठ पूजा को लेकर घाटों पर सफाई के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को पूरा कराने के लिए नगर निगम ने दस सेक्टर बनाए हैं। तीस और 31 अक्टूबर को होने वाली छठ पूजा को लेकर चल रही तैयारियों को नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने अधिकारियों के साथ देखा। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां पर भी छठ पूजा आयोजित की जा रही है, वहां पर घाटों की साफ-सफाई, घाटों पर स्थित सीढि़यों आदि की मरम्मत एवं अस्थायी सीढ़ियों की समुचित व्यवस्था, आसपास की साफ-सफाई, कूड़े का उठान, चूने का छिड़काव, सैनिटाइजेशन, एंटीलार्वा, फागिंग पेयजल की व्यवस्था, महिलाओं के लिए चेंजरूम की व्यवस्था की जाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा सचल शौचालय, नदी व नहर किनारे उचित बैरिकेडिंग व टूटे स्थानों व रेलिंग की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्थाएं की जाए। नगर आयुक्त ने बताया कि छठ पूजा को धार्मिक परम्परा के अनुसार, नदियों एवं नहरों के घाट के किनारे पुरूष व महिलाओं द्वारा सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना कर श्रद्धा व भक्ति के साथ बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है।

    गोमती नदी के किनारे स्थित लक्ष्मण मेला मैदान एवं झूलेलाल वाटिका में अधिक लोग एकत्र होते हैं। जहां पर निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। अवशेष कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने बताया कि सभी कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों के घाट को दस सेक्टर में विभाजित कर जोनल अधिकारी, नगर अभियंता, जोनल सेनेटरी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है।

    यहां होगी छठ पूजा

    • सेक्टर 1 : लक्ष्मण मेला स्थित छठ पूजा।
    • सेक्टर 2 : झूलेलाल घाट।
    • सेक्टर 3 : शाहीनूर कालोनी के सामने वाला मैदान। राजा राहुल सिटी छठ पूजा घाट। निराला गुप्ता के मकान के पास शाहीनूर कालोनी। पाठकपुरम रायबरेली रोड, लखनऊ। सरस्वती पुरम पीजीआई में छठ पूजा घाट।
    • सेक्टर 4 : मनकामेश्वर वाटिका घाट। कदम रसूल वार्ड मोहन मीकिन पक्का पुल (संजिया घाट)। अयोध्यादास वार्ड द्वितीय बन्धा बैरल नं. 2 घाट।
    • सेक्टर 5 : गौरी में श्री हीरालाल ला कालेज के बगल में। रनियापुर में नवनिर्मित छठ पूजा घाट। सरोजनी नगर में सैनिक स्कूल के पास।आजाद नगर सरोजनी नगर में छठ पूजा घाट।
    • सेक्टर 6 : हिन्दनगर एलडीए. कालोनी कानपुर रोड लखनऊ। पीडब्ल्यूडी कालोनी, लोक कालेश्वर मंदिर के पास।
    • सेक्टर 7 : चिनहट प्रथम वार्ड में छोहरिया माता मंदिर प्रांगण स्थित तालाब पर। काल्विन कालेज-निशातगंज वार्ड के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीछे छठ घाट।
    • सेक्टर 8 : कुड़िया घाट
    • सेक्टर 9 : सेक्टर आईएलडीए कालोनी कानपुर रोड। रुचिखंड-2 में नागेश्वर मंदिर के पास छठ पूजा घाट। सरोजनी नगर द्वितीय में छठ पूजा घाट। दुर्गापुरी कालोनी में सामुदायिक केन्द्र के पास। उतरेठिया में पम्पी सिंह के घर के पास।
    • सेक्टर 10 : कुकरैल पिकनिक स्पॉट के पास चयनित घाट।