UP Chunav 2022: लखनऊ में कब होगा मतदान, देखें चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम एक नजर में
UP Vidhan Sabha Chunav 2022 जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची तैयार है। चुनाव तक इसमें आंशिक फेरब ...और पढ़ें

लखनऊ, [राजीव बाजपेयी]। Lucknow Chunav 2022 Dates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। लखनऊ की नौ सीटों के लिए 38 लाख से अधिक मतदाता 23 फरवरी को चौथे चरण में वोट डालेंगे। महिला मतदाताओं की चुनाव में बड़ी भागीदारी होने जा रही है। 17 लाख से अधिक महिला वोटर मतदान को तैयार हैं। युवा वोटरों की संख्या भी साढ़े लाख से अधिक है जो एक बड़ा फैक्टर साबित होंगे। संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद जिले में करीब 75 हजार मतदाता बढ़े हैं। इस तरह लखनऊ में मतदाताओं की कुल संख्या 38,04,114 हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची तैयार है। चुनाव तक इसमें आंशिक फेरबदल संभव है। लखनऊ में सबसे अधिक वोटर बख्शी का तालाब विधानसभा में बढ़े हैं। बख्शी का तालाब में करीब एक लाख युवा वोटर हैं। दूसरे नंबर पर सरोजनीनगर विधानसभा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर के मुताबिक मतदाता सूची में चुनाव से पहले सूची में आशिंक फेरबदल हो सकता है। नए वोटर बनने के लिए अभी आवेदन किया जा सकता है।
UP में 7 चरणों मे चुनाव होगा
- प्रथम चरण-10 फरवरी
- द्वितीय चरण-14 फरवरी
- तृतीय चरण-20 फरवरी
- चतुर्थ चरण-23 फरवरी
- पांचवा चरण-27 फरवरी
- छठा चरण-3 मार्च
- सातवां चरण-7 मार्च
- 10 मार्च को होगी मतगणना
 (1).jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
राजधानी एक नजर में
- 20,26,589 : कुल पुरुष वोटर
- 17,77,319 : कुल महिला वोटर
- 206 : थर्ड जेंडर
- 1,526 : कुल मतदान केंद्र
- 4,018 : कुल बूथ
लखनऊ में कुल वोटर
- मलिहाबाद - 3,56,657
- बख्शी का तालाब -4,51,726
- सरोजनीनगर -5,57,376
- लखनऊ पश्चिम - 4,33,668
- लखनऊ उत्तर -4,57,336
- लखनऊ पूर्व - 4,50,148
- लखनऊ मध्य - 3,68,411
- लखनऊ कैंट - 3,65,241
- मोहनलालगंज -3,62,291
- कुल : 38,04,114
महिला मतदाता
- मलिहाबाद - 1,65,831
- बख्शी का तालाब -2,11,537
- सरोजनीनगर -2,57,541
- लखनऊ पश्चिम - 2,00,179
- लखनऊ उत्तर -2,12,136
- लखनऊ पूर्व - 2,13,788
- लखनऊ मध्य - 1,73,347
- लखनऊ कैंट - 1,69,828
- मोहनलालगंज -1,73,121
- कुल : 17,77,319
20-29 आयु वर्ग के बीच
- मलिहाबाद - 79,925
- बख्शी का तालाब - 1,00,057
- सरोजनीनगर -97,156
- लखनऊ पश्चिम - 67,587
- लखनऊ उत्तर -81,587
- लखनऊ पूर्व - 69,050
- लखनऊ मध्य - 54,027
- लखनऊ कैंट - 58,065
- मोहनलालगंज -83,939
- कुल वोटर : 6,91,393
नए वोटर 18 से 19 वर्ष के बीच
- मलिहाबाद - 3,643
- बख्शी का तालाब -5,463
- सरोजनीनगर -4,262
- लखनऊ पश्चिम - 2,870
- लखनऊ उत्तर -4,285
- लखनऊ पूर्व -3,578
- लखनऊ मध्य -2,721
- लखनऊ कैंट - 3,479
- मोहनलालगंज -4,743
- कुल वोटर : 35,044
ईपी रेशियो
- मलिहाबाद - 60.01
- बख्शी का तालाब -74.51
- सरोजनीनगर -76.36
- लखनऊ पश्चिम - 70.85
- लखनऊ उत्तर -73.38
- लखनऊ पूर्व -71.05
- लखनऊ मध्य - 53.98
- लखनऊ कैंट - 57.70
- मोहनलालगंज -56.42
- प्रतिशत : 66.06
प्रति हजार पुरुष पर महिला वोटर
- मलिहाबाद - 869
- बख्शी का तालाब - 881
- सरोजनीनगर -859
- लखनऊ पश्चिम - 857
- लखनऊ उत्तर -865
- लखनऊ पूर्व - 900
- लखनऊ मध्य - 889
- लखनऊ कैंट - 869
- मोहनलालगंज -915
- औसत-877

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।