Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Grahan 2025: कल होगा चंद्र ग्रहण, इस टाइम से बंद हो जाएंगे मंदिरों के कपाट

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 06:07 PM (IST)

    लखनऊ में कल चंद्र ग्रहण है। ग्रहण रात 957 बजे शुरू होकर 127 बजे तक रहेगा। सूतक काल नौ घंटे पहले शुरू होगा जिससे मंदिरों के कपाट दोपहर में ही बंद हो जाएंगे। आचार्य के अनुसार सूतक काल में खाना-पीना वर्जित है और खाने को शुद्ध रखने के लिए कुश या तुलसी के पत्ते डालने चाहिए। गरीबों को दान करने से पुण्य मिलता है।

    Hero Image
    चंद्र ग्रहण आज, नौ घंटे पहले शुरू होगा सूतक काल

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। चंद्र ग्रहण रविवार को है। नौ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाएगा। रात 9:57 बजे ग्रहण शुरू होगा और देर रात 1:27 बजे तक रहेगा। ग्रहण का समय तीन घंटे 30 मिनट है।

    आचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण के नौ घंटे पहले लग जाएगा और मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाएंगे। मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि ने बताया कि सभी के कल्याण की प्रार्थना के साथ मंदिर के कपाट बंद होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोपहर 12:57 बजे मंदिर के कपाट बंद हो जाएंगे। महाकाल मंदिर के व्यवस्थापक अतुल मिश्रा ने बताया कि मध्याह्न में महाकाल की आरती के साथ कपाट बंद हो जाएंगे। हनुमान सेतु मंदिर के आचार्य चंद्रकांत द्विवेदी ने बताया कि रविवार को रात 9:57 बजे ग्रहण का स्पर्श काल होगा।

    रात 11:41 बजे मध्यकाल और रात 1:27 बजे मोक्ष काल होगा। आचार्य आनंद दुबे ने बताया कि चंद्र ग्रहण के दिन सूतक काल में हमें कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। घर में रखे खाने के सामान पर कुश या तुलसी के पत्ते डालने चाहिए, जिससे खाने की सामग्री अशुद्ध न हो जाए।

    गरीबों को भोजन और वस्त्र दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। ग्रहण में किसी भी धार्मिक या शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान देवता या पेड़-पौधों को छूने से बचना चाहिए।

    comedy show banner
    comedy show banner