Lucknow Central Election Result 2022: लखनऊ मध्य में दौड़ी साइकिल, रविदास मेहरोत्रा ने भाजपा के रजनीश गुप्ता को हराया
Lucknow Central Election Result 2022 Vote Counting News Updates लखनऊ मध्य विधानसभा से सपा ने जीत दर्ज की है। रविदास मेहरोत्रा ने भाजपा प्रत्याशी रजनीश गुप्ता को 9768 वोटों से हराया। 2017 में इस सीट से भाजपा से ब्रजेश पाठक ने जीत दर्ज की थी।

लखनऊ, [नीरज मिश्र]। लखनऊ मध्य में एक बार फिर से साइकिल ने रफ्तार भरी है। सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा ने भाजपा के रजनीश गुप्ता को पराजित कर सीट पर फिर से कब्जा जमा लिया। रविदास ने करीब 102 701 मत प्राप्त किए वही भाजपा के भाजपा के प्रत्याशी रजनीश गुप्ता को 92933 वोट मिले l करीब 9768 वोट से जीत दर्ज की है.वर्ष 2017 में भाजपा के ब्रजेश पाठक ने सपा के रविदास मेहरोत्रा को कड़ी टक्कर देते हुए 5,094 मतों से पराजित किया था। लेकिन इस बार फिर से भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले मध्य क्षेत्र से सपा की साइकिल ने रफ्तार भरी है।
एक दौर था जब राजधानी की नौ विधानसभा क्षेत्र में से मध्य विधानसभा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती थी, लेकिन वर्ष 2012 में सीट का आंकड़ा बदला। मुस्लिम आबादी का एक बड़ा हिस्सा इसमें शामिल होने से सीट के चुनावी समीकरण बदलने लगे। वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी के रविदास मेहरोत्रा ने बाजी मारी थी। उन्हें 62,622 वोट मिले। जबकि भाजपा के प्रत्याशी रहे विद्यासागर गुप्ता को 39,890 वोट हासिल हुए। लेकिन साल 2017 में भाजपा ने फिर से इस सीट पर कब्जा जमाया। लखनऊ मध्य में 3,70,482 वोटर हैं। इनमें से 1,96,116 पुरुष और 1,74,357 महिला वोटर हैं। इनमें करीब डेढ़ लाख से अधिक मुस्लिम वोटर हैं। वहीं निर्णायक भूमिका में वैश्य,ब्राह्णा, कायस्थ, सोनकर और धानुक समाज का बड़ी संख्या में वोटर है।
कुल मतदाता : 3,70,482
महिला :1,74,357
पुरुष :1,96,116
174 - लखनऊ मध्य-
लखनऊ मध्य विधानसभा चुनाव परिणाम (2022)
उम्मीदवार का नाम-
रविदास मेहरोत्रा -विजेता-समाजवादी पार्टी-10 2701
रजनीश गुप्ता-रनर- भाजपा-92933
लखनऊ मध्य विधानसभा चुनाव परिणाम (2017)
ब्रजेश पाठक -भाजपा विजेता 78,400 - 5,094
रविदास मेहरोत्रा सपा दूसरे - 73,306
2012
रविदास मेहरोत्रा- सपा -विजेता - 62,622
विद्या सागर गुप्ता भाजपा -दूसरे स्थान पर -39,890
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।