लखनऊ में देर रात निर्माणाधीन अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल पर लगी आग, मची अफरातफरी
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में मंगलवार देर रात एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। ...और पढ़ें

निर्माणाधीन बहुमंजिला अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल पर लगी आग। जागरण
HighLights
निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल पर लगी भीषण आग।
दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।
हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, कारण अज्ञात।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में मंगलवार देर रात निर्माणाधीन बहुमंजिला अपार्टमेंट की दसवीं मंजिल पर आग लग गई। अंसल एपीआइ स्थित जश्न रियालिटी अपार्टमेंट में आग की लपटें इतनी तेज थीं कि धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
हसनपुर खेवली गांव के पास स्थित जश्न रियालिटी अपार्टमेंट में निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार देर रात इमारत की दसवीं मंजिल से आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में ऊपरी मंजिल से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।
यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर घर वापसी की होड़, पूर्वांचल और बिहार जाने के लिए लखनऊ से विशेष ट्रेनें और हर 10 मिनट में बसें
सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। दसवीं मंजिल पर आग लगने के कारण उसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगातार प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।