UP Weather Today: धूप के साथ ठंड की दस्तक, लखनऊ में आज और कल कोहरे का अलर्ट
राजधानी समेत उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले सात दिन मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में अगले सात दिन मौसम साफ रहेगा। 17 नवंबर तक बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, बुधवार से शुक्रवार तक लखनऊ के साथ पूर्वी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अब धीरे-धीरे दिन के तापमान में भी गिरावट होगी।
हरदोई में रात सबसे ठंडी
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, वायुमंडल स्थिरता के कारण अगले दो-तीन दिन सुबह थोड़ी देर के लिए हल्का कोहरा छाने के आसार हैं, लेकिन रात में इसका असर नहीं रहेगा। सुबह से ही तेज धूप निकलेगी। मौसम में बदलाव के साथ दिन के तापमान में करीब दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने के पूर्वानुमान हैं।
लखनऊ में भी अब ठंड बढ़ेगी। न्यूनतम पारे में भी कमी आएगी। मंगलवार को लखनऊ का दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। रात का पारा भी 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें- गढ़मुक्तेश्वर और तिगरी मेले में जुटेंगे 30 लाख श्रद्धालु, CM योगी ने दिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश
13.5 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश में हरदोई में सबसे ठंडी रात रही, जबकि कानपुर में भी सर्दी बढ़ गई है, जहां रात का पारा लुढ़क कर 14.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
यह भी पढ़ें- यूपी में 64 लाख से ज्यादा युवाओं को मतदाता बनाने के लिए चलेगा अभियान, 17 नवंबर से शुरू होगी स्पेशल ड्राइव