विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मांगा पानी, जलकल विभाग ने खड़े किए हाथ

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:30 AM (IST)

चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट लखनऊ को प्रतिदिन 4.5 एमएलडी पेयजल की आवश्यकता है, लेकिन जलकल विभाग मौजूदा संसाधनों के ...और पढ़ें

चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट। जागरण

चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट। जागरण

HighLights

  1. एयरपोर्ट को 4.5 एमएलडी पेयजल की तत्काल आवश्यकता है।

  2. जलकल विभाग केवल 0.25 एमएलडी पानी ही दे पा रहा है।

  3. नए संसाधनों के लिए दो साल तक का समय लग सकता है।

अजय श्रीवास्तव, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर विस्तार के बाद अब और भव्य हो गया है और हर दिन करीब 17 हजार यात्री यहां जुट रहे है लेकिन अब उसके सामने पेयजल का संकट छाने लगा है। एयरपोर्ट अथारिटी को आवश्यकता के अनुसार पेयजल उपलब्ध कराने में जलकल विभाग ने हाथ खड़े कर दिए हैं।

भूजल विभाग ने एयरपोर्ट अथारिटी को एनवायरमेंट क्लीयरेंस के तहत 9.6 एमएलडी भूजल की स्वीकृति दी गई थी। इसमें से 5.1 एमएलडी पानी (वेस्ट वाटर) को दोबारा उपयोग करना होगा। शेष 4.5 एमएलडी पानी को पेयजल में उपयोग करना है जिससे यात्रियों और वहां रहने वाले लोगों की क्षमता के तहत पेयजल की पूर्ति होना संभव नहीं है।

एयरपोर्ट अथारिटी चाहता है कि जलकल विभाग 4.5 एमएलडी पेयजल आपूर्ति को करे लेकिन जलकल विभाग ने मौजूद संसाधनों के हिसाब से केवल 0.25 एमएलडी पेयजल आपूर्ति देने पर सहमति जताई है। जो बहुत ही कम है। नए संसाधन जुटाने में दो साल तक लग सकते हैं। 2022 में ही चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथारिटी को भूजल लेने की एनवायरमेंट क्लीयरेंस मिल गई थी लेकिन पेयजल की उपलब्धता को लेकर पत्राचार ही चल रहा था।

शासन ने भी नगर निगम को पत्र लिखा था लेकिन मामला कुछ बन नहीं पाया। नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव देवेश मिश्र ने प्रबंध निदेशक जलनिगम के साथ ही नगर आयुक्त को पत्र लिखा, जिसमें एयरपोर्ट अथारिटी के मुख्य एयर अधिकारी दर्शन सिंह के पत्र का जिक्र था। इस पत्र में ही 4.5 एमएलडी पेयजल की उपलब्धता कराने का अनुरोध किया गया था।

जलकल विभाग ने दिए तर्क
जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने भी स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि वर्तमान समय जिन इलाकों में पेयजल आपूर्ति की जा रही है, उससे एयरपोर्ट दूर है और वहां तक पानी ले जाना संभव नहीं है। इसके अलावा आबादी के हिसाब से ही पेयजल की उपलब्धता है। जलकल विभाग ने कहा है कि चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एअरपोर्ट के पास रहीमनगर में लगे एक नलकूप से .25 एमएलडी पेयजल को उपलब्ध कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- डिजिटल अरेस्ट से ठगी रोकने की पहल, एफडी तुड़वाने से पहले बैंक से मदद लेगी पुलिस

4.5 एमएलडी पेयजल की उपलब्धता के लिए वृहद योजना तैयार करनी होगी। उसे केंद्र सरकार की अमृत योजना या फिर अन्य किसी योजना में शामिल करना होगा। महाप्रबंधक का कहना है कि इस संबंध में योजना बनाने को जलनिगम को भी पत्र लिखा गया है लेकिन इसमे लंबी प्रक्रिया के बाद ही काम चालू हो पाएगा। हालांकि चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एअरपोर्ट ने जमीन उपलब्ध कराने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- दीवाली से पहले आंगनबाड़ी वर्कर्स को बड़ी सौगात, योगी कैबिनेट की बैठक में फ्री सिलिंडर समेत कई प्रस्ताव होंगे पास