विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु का हवाई किराए में 20 हजार रुपये तक पहुंचा, त्योहार के बाद वापसी का सफर हुआ महंगा

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:54 AM (IST)

त्योहारों के बाद लखनऊ से वापसी करने वाले यात्रियों की भीड़ के कारण हवाई किराए में भारी वृद्धि हुई है। ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. त्योहारों के बाद वापसी के कारण हवाई किराए में वृद्धि।

  2. लखनऊ से बेंगलुरु का किराया बीस हजार तक पहुंचा।

  3. मुंबई, दिल्ली, पुणे के किराए में भी भारी उछाल।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। अभी त्योहार में घर आने वालों की भीड़ होने के कारण विमानों का किराया आसमान छू गया था और अब त्योहार खत्म होने के बाद वापसी वालों की लंबी भीड़ से फिर किराया बूम कर गया है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे को जाने वाले विमानों का किराया सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गया है। गुरुवार को लखनऊ से बेंगलुरु, का किराया बीस हजार के आसपास पहुंच गया है। इसी तरह दिल्ली, मुंबई का किराया भी थोड़ा महंगा हो गया है।

एयरलाइंस के मुताबिक जिन गंतव्यों के विमानों की संख्या कम है, वहां का किराया जरूर बढ़ा है लेकिन दिल्ली व मुंबई की लखनऊ से कई फ्लाइटें हैं, यात्रियों के पास कई विकल्प हैं, इसलिए यात्री अपनी सुविधा अनुसार टिकट कराकर सफर कर रहा है और किराया सामान्य दिनों की तुलना में अभी बहुत महंगा नहीं हुआ है।

हालांकि बेंगलुरु व पुणे जाने वाली फ्लाइटें सीमित हैं और यात्रियों की संख्या ज्यादा है। इसलिए मारामारी ज्यादा है। लखनऊ से मुंबई जाने वाली अकासा एयर लाइन का किराया गुरुवार दोपहर 2:50 बजे का 7,275 रुपये, इंडिगो की शाम 4:55 बजे की 7,495 रुपये, इंडिगो की सुबह 11:10 बजे की फ्लाइट 8,376 रुपये, एयर इंडिया की शाम 4:50 बजे की फ्लाइट 10,054 रुपये तक पहुंच गया है।

लखनऊ से दिल्ली की इंडिगो की दोपहर 1:50 बजे की उड़ान 5,338 रुपये, एयर इंडिया की दोपहर 1:40 बजे की फ्लाइट 6,041 रुपये, इंडिगो की सुबह 7:20 बजे की उड़ान 7,228 रुपये, इंडिगो की शाम 4:25 बजे की उड़ान 8,299 रुपये पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बढ़ी ठंड, बरेली सबसे ठंडा शहर; आज लखनऊ में कोहरे की आशंका

जरूरतमंद मजबूरी में महंगा टिकट लेकर सफर करने को विवश हैं। इसी तरह लखनऊ से पुणे की एयर इंडिया एक्सप्रेस की दोपहर 2:10 बजे को जाने वाली विमान का किराया 12,459 रुपये, इंडिगो की रात 11.15 बजे की उड़ान का किराया 12,999 रुपये पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में भारी भीड़, वेटिंग का टिकट भी मिलना बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।