Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucknow News: झूले में मिला 14 वर्षीय किशोर का शव, ठाकुरगंज के घंटाघर के पास की घटना

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 02:07 PM (IST)

    लखनऊ के ठाकुरगंज में घंटाघर के पास एक 12 वर्षीय किशोर का शव झूले में मिला। पुलिस के अनुसार मृतक बोतल बंद पानी बेचता था। शव सतखंडा चौकी इलाके में मिक्की माउस झूले में पाया गया जिसके पेट पर खरोंच के निशान थे। मृतक की पहचान हरदोई के कलमुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस परिवारजन से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

    Hero Image
    Lucknow News: झूले में मिला 14 वर्षीय किशोर का शव, ठाकुरगंज के घंटाघर के पास की घटना

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। ठाकुरगंज में घंटाघर के पास मंगलवार की शाम 12 वर्षीय किशोर का शव एक झूले में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक, मृतक घंटाघर पार्क और उसके आसपास बोतल बंद पानी की बिक्री करता था। मौत के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस छानबीन में जुटी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ठाकुरगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बुधवार को बताया कि सतखंडा चौकी इलाके में मिक्की माउस झूले में 12 वर्षीय किशोर का शव मिला था। उसके पेट में खरोंच के निशान पाए गए हैं। 

    आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की पहचान हरदोई जनपद के कलमुद्दीन के रूप में हुई है। मृतक के परिवारजन से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौत के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं। 

    इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के संबंध में झूला संचालकों से जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।