Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    LPG Cylinder Price Hike In Lucknow: फिर महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, जानें अपने शहर के ताजा रेट

    By Vrinda SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 19 May 2022 12:53 PM (IST)

    50 रूपए महंगा होने के बाद घरेलू सिलेंडर लखनऊ में जहां 1037.50 रुपए का मिल रहा था वहीं तीन रूपए की बढ़ोतरी होने से इसका दाम 1040.50 हो गया है। अभी तक घरेलू सिलेंडर की कीमत 987.50 रुपए की थी। छोटू सिलेंडर (5 किग्रा) अब 382.50 रुपए में मिलेगा।

    Hero Image
    लखनऊ में तीन रूपए महंगा हुआ गैस सिलिंडर का दाम।

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। आम आदमी पर महंगाई की मार लगातार बढ़ती जा रही है । पेट्रोल, डीजल और सीएनजी और पीएनजी के साथ ही एलपीजी गैस में के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। गुरूवार को तेल कंपनियों ने घरों की रसोई में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर एक बार फिर तीन रूपये महंगा कर दिया है। इससे पहले सात मई को घरेलू गैस के दाम में तेल कंपनियों ने 50 रूपए की बढ़ोतरी की थी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब 1000 को पार कर गया है। 50 रूपए महंगा होने के बाद घरेलू सिलेंडर लखनऊ में जहां 1037.50 रुपए का मिल रहा था वहीं तीन रूपए की बढ़ोतरी होने से इसका दाम 1040.50 हो गया है। अभी तक घरेलू सिलेंडर की कीमत 987.50 रुपए की थी। इसी तरह छोटू सिलेंडर (5 किग्रा) अब 382.50 रुपए में मिलेगा। अब तक इसकी कीमत 380.50 रुपए थी। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले व्यवसायिक सिलेंडर की कीमतों में भी 9 रूपए की बढ़ोतरी की है। अब यह सिलेंडर 2448 के बजाए 2457 रुपए का मिलेगा।

    रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी से लोगों की जेब खाली हो रही है। गुरुवार को गैस कंपनियों ने रसोई गैस के दाम बढ़ाने का एलान कर दिया। लखनऊ में अब 14.2 किग्रा का सिलिंडर 1040.50 रुपये में मिलेगा। इसी तरह व्यवसायिक सिलिंडर जो अब तक 2448 रुपये में मिल रहा था अब वह 2457 रुपये में मिलेगा। इसी तरह पांच किलोग्राम वाला सिलिंडर भी 382.50 रुपये में मिलेगा।

    यह रहे सिलिंडर के दाम पहले 

    • 14.2 किलो- 1037.50 रूपये
    • 5 किलो- 380.50 रूपये
    • 19 किलो- 2448 रूपये

    यह रहे सिलिंडर के दाम अब

    • 14.2 किलो- 1040.50 रूपये
    • 5 किलो- 382.50 रूपये
    • 19 किलो- 2457 रूपये