Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में NDA गठबंधन को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में इंडी अलायंस ने नौ सीटों पर बनाई बढ़त; डिंपल-अखिलेश भी आगे

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:31 AM (IST)

    लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election Result) की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर इंडी गठबंधन को बढ़त मिलती नजर आ रही है। जबकि एनडीए गठबंधन पांच सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एक सीट पर निदर्लीय प्रत्याशी शुरुआती रुझानों में आगे है।

    Hero Image
    यूपी में NDA गठबंधन को बड़ा झटका, शुरुआती रुझानों में इंडी गठबंधन ने नौ सीटों पर बनाई बढ़त

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election Result) की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर इंडी गठबंधन को बढ़त मिलती नजर आ रही है। जबकि एनडीए गठबंधन पांच सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एक सीट पर निदर्लीय प्रत्याशी शुरुआती रुझानों में आगे है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव रुझानों में आगे चल रहीं हैं। वहीं अखिलेश यादव को भी रुझानों में बढ़त मिलती नजर आ रही है। जबकि कानपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के आलोक मिश्रा आगे हैं। वहीं रायबरेली सीट पर राहुल गांधी को भी बढ़त मिली है। लखनऊ से राजनाथ सिंह आगे हैं। घोसी से से भी इंडी गठबंधन को बढ़त मिली है।

    लोकसभा सीटों के हिसाब से उत्तर प्रदेश देश (UP Lok Sabha Seat) की सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाला राज्य है, यही कारण है कि कहा जाता है संसद का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है।

    2019 लोकसभा चुनाव (UP Lok Sabha Election) में उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन में शामिल भाजपा को 62 और अपना दल को दो सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी। जबकि सपा को 05 और बसपा को 10 सीटें मिली थी।

    यूपी की वीआईपी सीटें (Uttar Pradesh VIP Seats)

    उत्तर प्रदेश की चर्चित सीटों पर सभी की नजरें हैं। जिसमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लखनऊ से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, रायबरेली से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मथुरा से एक्ट्रेस हेमा मालिनी, कन्नौज से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, मैनपुरी डिंपल यादव, गोंडा से करण भूषण सिंह, गोरखपुर से भोजपुरी एक्टर रवि किशन और गाजीपुर से अफजाल अंसारी के भाग्य का फैसला आज होगा।

    इसे भी पढ़ें: Kannauj Lok Sabha Chunav Result: शुरुआती रुझानों में कन्नौज से अखिलेश यादव को बढ़त, भाजपा के सुब्रत पाठक पिछड़े