Live Lucknow Nikay Chunav Result 2023: लखनऊ में BJP की सुषमा खरकवाल की प्रचंड जीत, सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा को दी मात
Lucknow Municipal Election Result Live: लखनऊ नगर निगम के चुनाव परिणाम आज शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे। मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरु हो गई है।

लखनऊ, जेएनएन। LIVE Lucknow Nagar Nikay Chunav Parinaam 2023 लखनऊ नगर निगम के 110 वार्डों और दस नगर पंचायतों के लिए रमाबाई रैली स्थल पर सुबह आठ बजे से शुरु हो गई है। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए मतगणना की सीसीटीवी से लगातार निगरानी की जा रही है। मतगणना को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बता दें कि लखनऊ मंडल सहित आसपास के जिलों में पहले चरण के चुनाव में 4 मई को मतदान हुआ था।
सीतापुर निकाय 5 राउंड
नेहा अवस्थी : भाजपा : 17,782
रश्मि जायसवाल : सपा : 18,577
नील कमल राठौर : निर्दल : 10,749
अब तक कुल 55,486 मतों की हो चुकी है गिनती
सपा प्रत्याशी रश्मि जयसवाल 795 मतों से आगे

सुलतानपुर: कादीपुर में भाजपा प्रत्याशी आनंद जायसवाल की जीत की खुशी मनाते कार्यकर्ता
लखनऊ नगर निगम की सीट पर भी भाजपा दोबारा काबिज होने जा रही है ताजा समाचार मिलने तक भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुषमा करीब 3:15 लाख वोटो के साथ सबसे आगे चल रही हैं वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी 220000 के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस तरह भाजपा एक बार फिर बड़ी जीत की तरफ बढ़ती दिख रही है
कादीपुर नगर पंचायत में लड़ते-भिड़ते जीती भाजपा।आनंद जायसवाल ने 77 मतों से दर्ज की जीत। पहली बार इस सीट पर भाजपा को जीत मिली। इससे पहले रहा निर्दलियों का कब्जा।
- नगर पंचायत कछौना पतसेनी से राधारमण शुक्ला पंकज जीते
- नगर पंचायत बेनीगंज से बीजेपी प्रत्याशी शिव प्यारी 859 मतों से जीती
- नगर पंचायत पाली से सपा प्रत्याशी रिजवान खान जीते
- नगर पंचायत गोपामऊ से बीजेपी प्रत्याशी वली मोहम्मद जीते
- नगर पंचायत माधौगंज से निर्दल अनुराग मिश्रा जीते
- नगर पंचायत कुरसठ से सपा प्रत्याशी विद्या देवी जीतीं
1--नगर पालिका का नाम-हरदोई
बीजेपी आगे
सपा पीछे
2-शाहाबाद
सपा आगे
बीजेपी पीछे
3--मल्लावां
निर्दल आगे
बीजेपी पीछे
4--सांडी
बीएसपी आगे
सपा पीछे
5--बिलग्राम
बीजेपी आगे
सपा पीछे
6--सण्डीला
सपा आगे
निर्दल पीछे
हरगांव-नगर पंचायत अध्यक्ष
गफ्फार खां-निर्दलीय-6537 जीते
हरिनाम बाबू मिश्र-भाजपा-5629
जन्नतुन निशा-सपा -321
------
908 मतों के अंतर से जीते
अयोध्या। गोसाईंगंज में भाजपा की विजय लक्ष्मी विजयी। 2301 वोट पाकर सपा की मायादेवी को 464 मतों से पराजित कर दस वर्ष बाद भाजपा को वापस लाने में कामयाब रही।
भाजपा प्रत्याशी सीमा साहू 468 मतों से आगे
लखनऊ में महापौर सीट पर भाजपा की सुषमा खर्कवाल ने करीब 90,000 से बढ़त बना ली है। 20 दौर की मतगणना पूरी हो चुकी है और अब तक सुषमा को 208731 वोट मिल चुके है। समाजवादी पार्टी की वंदना मिश्रा को 1 लाख 19 हजार वोट मिले हैं।
20 राउंड के बाद महापौर
अंजू भट्ट 10777
वंदना मिश्रा 119 434
शाहीन बानो 30977
सुषमा खर्कवाल 208731
संगीता जायसवाल 49063
कुल वोट 432554
आनंद जायसवाल भाजपा - 1138
कपिल मुनि पाण्डेय सपा - 90
विजयभान सिंह मुन्ना निर्दलीय -809
प्रभुराज सिंह निर्दलीय -1306
जय बहादुर सिंह आप -19
नोटा -03
दस वार्डों में से कुल 6 वार्ड की गणना हो चुकी है।
168 वोट से निर्दलीय प्रत्याशी कुंवर प्रभुराज सिंह भाजपा प्रत्याशी आनंद जायसवाल से आगे हैं।
तीसरा राउंड-
भाजपा प्रत्याशी सीमा साहू 69 मतों से आगे
1-बसपा रुबीना खातून 1208
2-भाजपा सीमा साहू 1277
अयोध्या। गोसाईगंज नगर पंचायत की दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा की विजय लक्ष्मी जायसवाल 225 वोट से आगे। दूसरे पर निर्दल मीरा सोनी सपा तीसरे नंबर पर है।
अयोध्या नगर निगम में 13वे राउंड में भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 32144 वोट से आगे।
भाजपा 70644
सपा 38500
सपा प्रत्याशी विकास सिंह छोटू को मिले 754 मत,
निर्दल प्रत्याशी राजन पांडेय को 570 मत, रालोद प्रत्याशी आभा सिंह को 53,
भाजपा प्रत्याशी चंद्रबली सिंह को 207 मत, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी प्रशांत उपाध्याय को 193 मत, कांग्रेस प्रत्याशी विजय पाल सिंह को 129 मत, बसपा प्रत्याशी सीता सिंह को 88 मत, आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी कमलेश यादव को 267 मत, निर्दल प्रत्याशी अजय भान को 27, निर्दल प्रत्याशी अयूब को 5 मत, निर्दल प्रत्याशी नवीन को एक मत, निर्दल प्रत्याशी बैजनाथ वैश्य को 55 मत, निर्दल प्रत्याशी मीना को मिले दो मत।
हरदोई। नगर पंचायत माधौगंज और कुरसठ के चुनाव परिणाम सामने आए। निर्दलीय प्रत्याशी व निवर्तमान अध्यक्ष अनुराग मिश्र 2434 मत पाकर 536 मतों से विजय हुए। दूसरे नंबर पर भी निर्दलीय रोहित शर्मा रहे। उन्हे 1898 मत मिले। जबकि भाजपा के उमेश महेश्वरी को 1544 मत मिले। कुरसठ में सपा प्रत्याशी विद्या देवी 1314 मत पाकर विजय हुई। उन्होंने भाजपा की विद्या देवी को 204 मतों से पराजित किया। विद्या देवी को 1110 मत मिले।
अयोध्या नगर निगम के नौवें राउंड में भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी 23485 मतों से निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी डा. आशीष पांडेय दीपू से 20782 मतों से आगे हैं। भाजपा को 50082 व सपा को 26597 मत मिले। झूलेलला वार्ड में हारजीत का फैसला लाटरी से हुआ। निर्दल प्रत्याशी अभिनव पांडेय व भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश अंदानी को बराबर मत मिले से लाटरी में बाजी अभिनव पांडेय के हाथ लगी। निर्वाचन अधिकारी ने विजयी घोषित किया। रामचंद्र परमहंस वार्ड से समाजवादी पार्टी के कृष्णगोपाल यादव चुनाव जीत गए हैं। अवधपुरी वार्ड से निर्दलसौरभ सिंह, वशिष्ठ कुंड से निर्दल निकेत यादव, संत रविदास नगर से भाजपा के दीपकुमार गुप्त, विक्रमादित्य वार्ड से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती धर्मेंद्र मिश्रा चुनाव जीती हैं।
प्रदेश के बाकी नगर निगम की तरह लखनऊ में भी भाजपा आगे चल रही है। चुनावों की मतगणना जारी है। अब तक आठ राउंड के नतीजे आ चुके हैं।
- जिसमें भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल 32 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। वह सपा प्रत्याशी से 32686 मतों से आगे हैं।
- आठ राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की सुषमा खर्कवाल 71643 मतों से पहले स्थान पर हैं। वहीं सपा की वंदना मिश्रा 38957 वोट से दूसरे नंबर पर हैं।
- जबकि बसपा प्रत्याशी शाहीन बानो 10172 से तीसरे, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अंजू भट्ट 3782 से चतुर्थ और कांग्रेस की संगीता जायसवाल 1400 मतों से पांचवे स्थान पर हैं।
राजधानी में भी भाजपा आगे चल रही है। छह दौर की वोटिंग के बाद भाजपा प्रत्याशी सुषमा करीब 22 हजार वोटों के साथ आगे चल रही हैं। समाजवादी पार्टी की वंदना मिश्रा करीब 13 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है।
सपा 13931
बीजेपी 22234
कांग्रेस 7300
बसपा 2471
आम आदमी पार्टी अंजू भट्ट- 128, 165, 150, 182, 311, 288, 186, 231
सपा वंदना मिश्रा- 1082, 1052, 1647, 1156, 1609, 1305, 1356, 452
बीएसपी शाहीन बानो- 77, 84, 171, 192, 92, 96, 110, 40
बीजेपी सुषमा खर्कवाल- 1747, 1469, 1492, 1292, 983, 1678, 1488, 666
कांग्रेस संगीता जायसवाल- 461, 514, 796, 467, 840, 487, 445, 400
नगर पालिका परिषद रुदौली में बीजेपी पहले राउंड में 255 से आगे।
सपा को 2290
बीजेपी को 2549
बसपा को 1796
निर्दलीय को 1536 मत
छठे राउंड में अयोध्या नगर निगम के भाजपा मेयर प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी 17196 वोट से आगे।
भाजपा- 33168
सपा- 15971
अयोध्या नगर निगम के झारखंडी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह जीते
मणिराम छावनी वार्ड से निर्दल प्रत्याशी आभा पांडे जीती
लक्ष्मण घाट वार्ड से सपा प्रत्याशी प्रिया शुक्ला जीती
अयोध्या नगर निगम के जयप्रकाश नारायण वार्ड से भाजपा के अनिल सिंह पार्षद पद पर जीते।
वीर सावरकर वार्ड से भाजपा के मनीष सिंह पार्षद पद पर जीते।
पंडित दीनदयाल वार्ड से बसपा के विश्वजीत यादव पार्षद पद पर जीते।
अयोध्या।
अयोध्या नगर निगम के कबीर वार्ड से भाजपा के चंदन सिंह पार्षद पद पर जीते।
राम मनोहर लोहिया वार्ड से सपा के रामभवन यादव पार्षद पद पर जीते।
नगर निगम के सुभाष चंद बोस वार्ड से सपा के अर्जुन यादव सोमू पार्षद पद पर जीते
हनुमानकुंड वार्ड से भाजपा की अर्चना श्रीवास्तव पार्षद बनी।
कौशलपुरी वार्ड से सपा के धर्मवीर पार्षद पद पर जीते।
अंबेडकरनगर वार्ड से निर्दल प्रत्याशी कफ़ील अहमद जीते।
हरदोई। नगर पंचायत गोपामऊ के प्रथम राउंड में भाजपा निर्दलीय से आगे चल रही है भाजपा प्रत्याशी वली मोहम्मद को बाय 2277 मत मिले जबकि निर्दलीय नौशाद को 1951 मत मिले हैं।
रायबरेली: नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान हुई मारपीट, सभासद हसीन अहमद और शराफत अली के बीच काउंटिंग के दौरान हुई मारपीट।
-भाजपा - 3291
-सपा - 2308
-बसपा - 2539
पांचवे राउंड में अयोध्या नगर निगम से भाजपा के मेयर प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी 14034 वोट से आगे।
भाजपा 27464
सपा 13430
अयोध्या नगर निगम के सरदार भगत सिंह वार्ड से भाजपा के संतोष सिंह 770 वोट से पार्षद पद पर जीते।
अयोध्या नगर निगम के वीर अब्दुल हमीद वार्ड से निर्दल सलमान हैदर पार्षद पद पर 301 वोट से जीते।
अयोध्या नगर निगम के मंगल पांडे वार्ड से भाजपा के राजेश गौड़ पार्षद पद पर जीते।
नगर निगम के देवकाली वार्ड से भाजपा प्रत्याशी अनुज दास 565 वोट से पार्षद पर जीते।
नगर पंचायत गोसाईगंज से भाजपा की चेयरमैन प्रत्याशी विजयलक्ष्मी जायसवाल 168 वोट से आगे, दूसरे नंबर पर निर्दल प्रत्याशी, तीसरे पर सपा प्रत्याशी।
नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी का भी खाता खुला, महात्मा गांधी वार्ड से अबरूल निशा पार्षद पद पर जीती।
मंगल पांडे वार्ड से भाजपा के राजेश गौड़ जीते
देवकाली वार्ड से भाजपा के अनुज दास 535 वोट से जीते
शहीद अब्दुल हमीद वार्ड से निर्दल प्रत्याशी सलमान हैदर 301 वोट से जीते
सरदार भगत सिंह वार्ड से भाजपा के संतोष सिंह 770 वोट से जीते
सीताकुंड वार्ड से भाजपा के विनय जयसवाल 366 वोट से जीते
लाजपत राय वार्ड से भाजपा के राम-राम तीरथ पार्षद 237 वोट से जीते
अटल नगर वार्ड से भाजपा के जय नारायण सिंह रिंकू जीते
कल्याण सिंह वार्ड से निर्दल प्रत्याशी सूर्या जीते भाजपा के मुरारी यादव हारे
पाटेश्वरी वार्ड से निर्दल प्रत्याशी अजय पांडे जीते
अश्विनी पुरम वार्ड से सपा के जगत नारायण यादव जीते
वार्ड नंबर- वार्ड नंबर अभिराम दास से निर्दल प्रत्याशी सुल्तान अंसारी जीते
जलालपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर 43 में सभासद पद पर सपा प्रत्याशी शुभम जायसवाल 350 मत पाकर विजयी हुए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी को 220 वोट मिला।
1-बसपा 555
2-भाजपा 319
3-कांग्रेस 110
4-निर्दल पूनम जायसवाल 01
5-निर्दल प्रतिमा साहू 8
6-निर्दल नीतू जायसवाल 5
7-निर्दल रिंकी जायसवाल 12
8- निर्दल शमा परवीन- 7
9-निर्दलीय सुदामा 2
अवैध मत- 39
पहले राउंड में बसपा उम्मीदवार रुबीना कासिम भाजपा उम्मीदवार सीमा साहू से 236 मतों से आगे
हरदोई। पाली नगर पंचायत निर्दलीय प्रत्याशी कमलाकांत बाजपई 61 मतों से सपा से आगे। कमलाकांत बाजपाई को 2054,
सपा प्रत्याशी रिजवान 1993,
भाजपा प्रत्याशी कुलदीप मिश्र 626 मत
कमलाकांत बाजपाई 61 वोट से आगे।
बहराइच नगर पालिका भाजपा प्रत्याशी सुधा टेकरीवाल 819 मत प्राप्त कर आगे। सपा के की जाहिदा बेगम को 338 मत मिले हैं, जबकि निवर्तमान चेयरमैन रुबीना रेहान 224 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर हैं।
अयोध्या नगर निगम के सरदार भगत सिंह वार्ड से भाजपा के संतोष सिंह 770 वोट से पार्षद पद पर जीते।
अयोध्या नगर निगम में मेयर भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 9362 से आगे।
प्रभुराज सिंह निर्दलीय 447
आनन्द जायसवाल भाजपा 288
कपिल मुनि पाण्डेय सपा 39
विजयभान सिंह मुन्ना निर्दलीय 286
निर्दलीय प्रत्याशी कहकशा फिरोज- 1126
भाजपा प्रत्याशी रंजना गुप्ता- 283
वार्ड नंबर 109 अलीगंज, वार्ड नंबर 53 महानगर, वार्ड नंबर 47 डालीगंज-निरालानगर और वार्ड नंबर 82 त्रिवेणीनगर, वार्ड नंबर 63 अयोध्यादास द्वितीय में बीजेपी प्रत्याशी आगे।
वार्ड नम्बर 67 लाला लाजपत राय, वार्ड नंबर 48 फ़ैजुल्लागंज प्रथम, वार्ड नंबर 84 कदम रसूल में सपा और बीजेपी में मुकाबला।
टांडा नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर पोस्टल बैलेट में भाजपा व बसपा शबाना को मिले बराबर मत। सपा तीसरे स्थान पर।
अध्यक्ष पद के लिए
निर्दल चंद्रप्रकाश वर्मा - 22
बसपा सुरेश वर्मा-05
भाजपा सरिता गुप्ता-05
सपा शारदा राजभर- 03
हरदोई में निकाय चुनाव की मतगणना मैं पोस्टल बैलट की गिनती में कहीं भाजपा तो कहीं सपा और निर्दलीय आगे हैं। बिलग्राम नगर पालिका में सात पोस्टल बैलट पर चार भाजपा को मिले, एक सपा और बसपा को मिला जबकि एक नोटा को मिला। इसी तरह पिहानी में बसपा तो शाहबाद में भाजपा पोस्टल बैलट में आगे है। पाली नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी कमलाकांत बाजपेई को 7 पोस्टल बैलट में 4 हासिल हुए।
भाजपा आनन्द 167
निर्दल प्रभुराज 173
निर्दल विजयभान 124
सपा कपिलमुनि 23
आप विजय बहादुर 2 मत
सुलतानपुर: कोइरीपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए बसपा प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी सीमा साहू से करीब 215 सौ वोट से आगे चल रही हैं। बसपा को 555 नोट भाजपा को 317 वोट मिला है।
अयोध्या नगर निगम के मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी 6841 मतों के अंतर से आगे हैं। नगर निगम के पार्षद पद का दूसरा चुनाव परिणाम कल्याण सिंह वार्ड से आया है जहां सपा व रालोद के संयुक्त प्रत्याशी सूर्या चुनाव जीत गए हैं। नगर निगम के पाटेश्वरी वार्ड से सपा के बागी अजय पांडेय जीते हैं। अश्वनीपुरम वार्ड से सपा के जगतनारायण यादव 60 मतों के अतर से चुनाव जीत गए हैं। अटल नगर वार्ड से भाजपा के जयनारायण सिंह चुनाव जीत गए हैं। लाजपत वार्ड से भाजपा के रामतीरथ ने पार्षद पद का चुनाव जीत लिया।
अयोध्या मिल्कीपुर: नगर पंचायत कुमारगंज की मतगणना राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मुंगीशपुर में शुरू। मतगणना के लिए पांच काउंटर बनाए गये हैं। जिन पर अध्यक्ष और सभासद की मतगणना होगी।
जोन पांच में वार्ड नम्बर 25 बाबू कुंज बिहारी- ओम नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सरिता मिश्र आगे। वार्ड 45 गुरु गोविंद सिंह से बीजेपी प्रत्याशी नूतन नायक आगे। वार्ड 23 गुरुनानक नगर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय कुमार मिश्र आगे।
गोंडा में पहला राउंड
नगर पंचायत मनकापुर अध्यक्ष
भाजपा-589
सपा-379
कांग्रेस- 12
अवैध मत -33
अयोध्या नगर निगम के लाजपत राय वार्ड से भाजपा प्रत्याशी राम तीरथ पार्षद पद पर जीते।
लखीमपुर में पहला रुझान आया
रमा मोहन बाजपेयी सपा- 4968
डॉक्टर इरा निर्दल- 3450
पुष्पा सिंह बीजेपी- 1133
हाथी अंजू मिश्र- 120
अयोध्या नगर निगम के अटल नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी जय नारायण सिंह पार्षद पद पर जीते।
अयोध्या नगर निगम के कल्याण सिंह वार्ड से रालोद प्रत्याशी सूर्या जीते।
अयोध्या में पार्षद का पहला रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अयोध्या नगर निगम के अभिराम दास वार्ड से निर्दल सुल्तान अंसारी जीते
लखनऊ में जगह कम होने के कारण डीएम ने दो टेबल बाहर लगवाई। जोन छह में बरामदे में खुले में हो रही मतगणना।
कादीपुर में गांधीनगर से राकेश और पटेल नगर वार्ड से सदस्य पद पर रामफेर सोनी जीत चुके हैं। दोनों निर्दल हैं।
भाजपा-6587
सपा-2808
अतुल वर्मा -निर्दल -13
अम्बरीष गुप्ता-भाजपा-9
मोहम्मद अहमद-सपा- 7
अवैध मत- 1

लखनऊ से भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुषमा खरक के वाहन को पुलिस मतगणना स्थल के गेट पर रोक दिया।
बहराइच में दाे नगरपालिका परिषदों एवं छह नगर पंचायतों के आठ अध्यक्ष तथा 144 वार्डों के सदस्यों के लिए 365 मतदेय स्थलों पर हुए मतदान की गणना शनिवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गई। अध्यक्ष के आठ पदों पर 103 और 144 सभासद के पद पर 902 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। सबसे कम राउंड होने के कारण नगर पंचायत रिसिया का परिणाम सबसे पहले आ जाएगा।
नगर निकाय चुनाव के महा समर में फैसले की घड़ी आ गई है। पांचों निकायों के लिए अध्यक्ष पद पर 72 व 96 सभासद सीटों के लिए 503 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होने वाला है। मतगणना स्थल मंडी समिति बलरामपुर में नगर पालिका परिषद बलरामपुर के मतों की गणना होनी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो गई है।
गोंडा जिले के दस नगर निकायों में अध्यक्ष व सभासद पद के लिए मतगणना कृषि उत्पादन मंडी समिति गोंडा व कर्नलगंज, एपी इंटर कालेज मनकापुर व किसान बालिका इंटर कालेज रेतादलसिंह तरबगंज में शुरू हो गई है।
- निकायवार गणना के लिए 102 टेबल पर 510 कर्मचारी लगाए गए हैं। अध्यक्ष व सभासद के 963 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतगणना में होना है।
- मतगणना की वीडियोग्राफी के साथ ही सीसी कैमरे से निगरानी कराई जा रही है। इस बार 1.55 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
- सुरक्षा को लेकर व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। तलाशी के बाद ही लोगों को मतगणना केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है।
हरदोई में निकाय चुनाव की मतगणना आज चयनित पांच मतगणना स्थलों पर शुरू हुई है। कुल 171 मेजों पर 1288 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। सुबह से ही प्रत्याशी और उनके एजेंट मतगणना स्थलों पर पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अयोध्या में मतगणना स्थल राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के महापौर पद के प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी।
अयोध्या में मेयर पद के दोनों प्रमुख दावेदार भाजपा के महंत गिरीश पति त्रिपाठी और सपा के डॉ आशीष पांडे दीपू समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पर पहुंच गए हैं।
नगर पालिका परिषद में 25 वार्ड हैं। इसलिए यहां पर 13 टेबल गणना के लिए लगाई जाएंगी। 13वें टेबल पर केवल तीन मतपेटिकाओं के मतों की गिनती होगी। इसकी गणना समाप्त होने के बाद कार्मिक दूसरी जगह समायोजित किए जाएंगे।
- गणना के लिए 26 पार्टियाें की तैनाती की गई है। चार पार्टी आरक्षित है। पालिका की मतगणना नवीन कृषि मंडी में होगी। कादीपुर, दोस्तपुर, व काेइरीपुर नगर पंचायत में दो- दो टेबल पर गणना कराई जाएगी। वहां चार मतगणना दल जिम्मेदारी संभालेंगे।
- नवीन नगर पंचायत लंभुआ में 15 वार्ड हैं, इसलिए वहां पर तीन टेबल लगाने की व्यवस्था की गई है। इन पर तीन मतगणना पार्टियाें की तैनाती की जाएगी। चाराें नगर पंचायतों की मतगणना के लिए दो- दो पार्टियां रिजर्व रखी गई हैं।
- सीडीओ अंकुर कौशिक नगर पालिका परिषद , एडीएम एफआर मनोेज कुमार पांडेय कादीपुर व दोस्तपुर नगर पंचायत और सीआरओ शैलेन्द्र कुमार मिश्र कोइरीपुर व लंभुआ नगर निकाय के मतगणना की निगरानी सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में करेंगे।
सुलतानपुर के पांच नगर निकायों में पड़ेे वोटों की गिनती आठ बजे से शुरु हो जाएगी। मतों की गणना पूरी होने के बाद 469 प्रत्याशियों के लिए जनादेश स्पष्ट हो जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर रखी है। 220 कार्मिक मतगणना में लगाए गए हैं।
- अध्यक्ष व सदस्य पद की मतगणना एक ही टेबल पर साथ- साथ होगी। एक टेबल पर दो गणना पार्टियों की तैनाती होगी। एक पार्टी में पांच कर्मी रहेंगे। 30 कार्मिक रिजर्व में रखे गए हैं।
- मतपेटिका के टेबल पर आने के बाद पहले अध्यक्ष व सदस्यों को मिले मतों को अलग किया जाएगा। उसके एक पार्टी अध्यक्ष के मतों व उसी टेबल पर तैनात दूसरी पार्टी सदस्यों के वोटों की गड्डी बनाएगी। यह गड्डी 50- 50 मतों की होगी। उसके बाद उसे गिनने की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।
- जनपद के पांच नगर निकायों में करीब एक लाख 41 हजार मतों में से 59.06 प्रतिशत वाेट पड़ा है।
नगर पालिका परिषद नवाबगंज में 30 मेजें लगी हैं। जिन पर 13 चक्रों में मतगणना होगा। यानि एक चक्र आधे घंटे का होगा। ऐसे में छह से सात घंटे मतगणना में लगेंगे। वहीं, नगर पंचायतों में छह चक्र अपनाए जाएंगे। यहां लगभग तीन से चार घंटे में मतगणना पूरी हो जाएगी। जिले में 14 नगर निकाय हैं। इसमें एक नगर पालिका परिषद और 13 नगर पंचायतें हैं। यहां की मतगणना के लिए छह स्थल बनाए गए हैं।
बलरामपुर में अध्यक्ष के 72 और सभासद पद के 503 प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का इंतजार आज खत्म हो गया। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।
- प्रत्याशियों ने अपने अभिकर्ताओं को समय से मतगणना स्थल पर पहुंचने की हिदायत दी। अभिकर्ताओं को राउंडवार मत नोट करने के लिए चार्ट दिया गया है।
- इसमें अध्यक्ष पद के प्रमुख उम्मीदवारों के साथ निर्दल के नाम लिखे हैं। सिर्फ एजेंट को उसमें प्राप्त मतों की संख्या अंकित कर सेंट्रल मेज पर पहुंचाना है।
- यहां मुख्य अभिकर्ता टोटल करेंगे। मतगणना स्थल नवीन मंडी समिति भगवतींगज, तुलसीपुर व एमवाई उस्मानी इंटर कालेज उतरौला में शुक्रवार को दिनभर प्रशासनिक तैयारियां भी चलती रहीं।
बलरामपुर के पांचों नगर निकायों में मतों की गणना कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना केंद्रों के चारों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिना अधिकृत पास के मतगणना केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मतगणना केंद्र के अंदर किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमित नहीं मिलेगी। इसके लिए सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है।
बहराइच की दो नगरपालिका परिषदों एवं छह नगर पंचायतों के आठ अध्यक्ष तथा 144 वार्डों के सदस्यों के लिए 365 मतदेय स्थलों पर हुए मतदान की गणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू होगी। अध्यक्ष के आठ पदों पर 103 और 144 सभासद के पद पर 902 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। सबसे कम राउंड होने के कारण नगर पंचायत रिसिया का परिणाम सबसे पहले आ जाएगा।
दो नगर पालिका और दो नगर पंचायतों के लिए होने वाली मतगणना के दौरान जिले के सभी 17 थाना प्रभारियों के साथ ही कुल 464 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। डीएम और एसपी के साथ अन्य अधिकारी भी शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतगणना के लिए निगरानी करेंगे। जिले की दो नगर पालिकाओं गौरीगंज व जायस तथा नगर पंचायतों मुसाफिरखाना व अमेठी के अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए गुरुवार यानी 11 मई को मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हो गई थी।