Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा मध्य कमान के सेनाध्यक्ष

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 02 Oct 2018 07:53 AM (IST)

    लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा ने लेफ्टिनेंट जनरल बीएस नेगी का स्थान लिया है। ले. जनरल अभय कृष्णा ने मध्य कमान मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा मध्य कमान के सेनाध्यक्ष

    लखनऊ (जेएनएन)। भारतीय सेना के वरिष्ठ और अनुभवी अफसरों में शामिल लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा देश की सबसे बड़ी मध्य कमान के सेनाध्यक्ष बन गए हैं। वह डेढ़ साल में लगातार तीसरी बार किसी कमान के सेनाध्यक्ष बने हैं।

    लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा ने लेफ्टिनेंट जनरल बीएस नेगी का स्थान लिया है। लेफ्टिनेंट जनरल नेगी 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए हैं। आज सुबह ले. जनरल अभय कृष्णा ने मध्य कमान मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद वह मध्य कमान युद्ध स्मारक स्मृतिका गए जहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद ले. जनरल कृष्णा को सम्मान गारद प्रस्तुत किया गया। ले. जनरल अभय कृष्णा को सात जून 1980 को राजपूताना राइफल्स में कमीशंड प्राप्त हुआ था। ले. जनरल अभय कृष्णा राजपूताना राइफल्स के वरिष्ठ कर्नल ऑफ कमांडेंट में से एक हैं। बुरुंडी में यूनाइटेड नेशन की सेना के वह चीफ ऑफ स्टॉफ रह चुके हैं। सिक्किम व लद्दाख जैसे दुर्गम क्षेत्रों के अलावा राजस्थान व पंजाब में मैकेनाइज्ड ऑपरेशनों में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

    डेढ़ साल में तीसरी कमान

    ले. जनरल अभय कृष्णा अपनी तेज तर्रार छवि के साथ कठोर कार्रवाई के लिए भी जाने जाते हैं। ले. जनरल अभय कृष्णा 25 जनवरी 2017 को दक्षिणी पश्चिमी कमान के सेनाध्यक्ष बने थे। आठ महीने बाद एक अगस्त 2017 को वह पूर्वी कमान के सेनाध्यक्ष बनाए गए। यहां करीब एक वर्ष की तैनाती के बाद एक अक्टूबर 2018 को उनको मध्य कमान का सेनाध्यक्ष बनाया गया।

    चार बार हुई एलओसी पर तैनाती

    अपने कार्यकाल के दौरान ले. जनरल अभय कृष्णा की चार बार तैनाती कश्मीर में एलओसी पर हुई। कश्मीर घाटी में राष्ट्रीय राइफल्स की वह कमान कर चुके हैं। सिक्किम में एक इंफेंट्री बटालियन, तीन कोर के ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ,27 माउंटेन डिवीजन में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वह दिल्ली एरिया के चीफ ऑफ स्टाफ के दौरान वर्ष 2015 में गणतंत्र दिवस परेड के सेकेंड इन कमांड थे।

    वीरता सहित कई पदक

    ले. जनरल अभय कृष्णा को मणिपुर में आतंकी ऑपरेशन के खिलाफ सफल कार्रवाई करने पर वीरता पदक मिला था। उनको परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल भी मिल चुका है।