Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Balrampur: ताऊ के यहां खाना खाने जा रहे किशोर को तेंदुए ने बनाया निवाला, मौत से परिवार में मची चीख पुकार

    By Vrinda SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 09 Sep 2022 01:45 PM (IST)

    अपने घर से ताऊ के यहां खाना खाने के लिए किशोर आधे रास्‍ते पहुंचा ही था कि उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बालक की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गया है। उसका शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    Hero Image
    बलरामपुर में किशोर को तेंदुए ने बनाया निवाला।

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। घर से निकले किशोर को तेंदुए ने निवाला बना लिया। किशोर अमन चौधरी अपने घर से अकेले निकलकर कुछ दूरी पर स्थित ताऊ के यहां खाना खाने जा रहा था। वहां पहुंचने से पहले की सड़क के किनारे खेत में बैठे तेंदुए ने अमन चौधरी (13) पुत्र मोहन चौधरी पर हमला कर दिया। तेंदुआ अमन को उठा ले गया। उसके गले पर दांत और कमर पर पंजे का निशान मिला है। सिर पर भी चोट लगी है। जमीन पर घसीटने का भी निशान दिखा है। घटना पचपेड़वा के विशुनपुर कोडर गांव में गुरुवार रात की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक की मां शशिकला ने बताया कि ताऊ शिव सागर के यहां मेहमान आए थे। इसलिए अमन भी वहीं खाना खाने जा रहा था। घर से करीब आठ बजे निकला था। देर तक जब वह ताऊ के घर नहीं पहुंचा तो वहां खोजबीन शुरू हुई। घर से कुछ दूरी पर अमन की चप्पल और टार्च पड़ी मिली। टार्च जल रही थी। इसे देख परिवारजन अमन को तेज आवाज से पुकारने लगे।

    आगे बढ़ते ही खेत में खून से लथपथ अमन चौधरी का शव पड़ा मिला। शव देख स्वजन दहाड़े मारकर रोने लगे। ग्रामीणों ने टार्च की रोशनी में खेत में खोजा, लेकिन मौके पर कोई जानवर नहीं दिखा। मृतक की बड़ी बहन दिव्या ने बताया कि पिता साल भर से घर नहीं आए हैं। वह रोजी-रोटी के लिए बाहर हैं। उनको घटना की जानकारी फोन से दी गई है।

    रेंजर कोटेश त्यागी ने बताया कि रात में ही घटना स्थल का जायजा लिया गया। वन कर्मियों की टीम कैंप कर रही है। हमला करने वाला जानवर तेंदुआ है या कोई और, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा। ग्रामीणों से सजग रहने की अपील की गई है।

    गांव के आसपास है तेंदुए की आमद : विशुनपुर कोड़र सोहेलवा जंगल से सटा है। गांव के पंचम गौतम ने बताया कि दो दिन पहले बेलभरिया को जाने वाले रास्ते पर तेंदुआ ने नीलगाय पर हमला बोल दिया था। उसका अवशेष देखकर घटना की जानकारी हुई थी। गांव के आसपास तेंदुआ की आमद है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।

    स्वजन से मिले एसपी : पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना और क्षेत्राधिकारी कुवंर प्रभात सिंह ने घटना स्थल देखा। मृतक के परिवारजन से मिलकर जानकारी ली। स्वजन को ढांढस बंधाया। एसपी ने बताया कि किशोर की मौत जंगली जानवर के हमले से हुई है।