विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैमिष नगर-वरुण विहार आवासीय योजना: आवेदकों को लॉटरी का एक और मौका, एलडीए ने पहली बार लागू की व्यवस्था

Published: Mon, 16 Nov 2026 10:10 AM (GMT+05:30)

नैमिष नगर-वरुण विहार आवासीय योजना के पहले चरण में असफल रहे आवेदकों को दूसरे चरण की लॉटरी में फिर से मौका मिलेगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. पहले चरण के असफल आवेदकों को दूसरा मौका।

  2. दोबारा पंजीकरण या बुकलेट खरीदने की आवश्यकता नहीं।

  3. ऑनलाइन सहमति या रिफंड का विकल्प उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। नैमिष नगर व वरुण विहार आवासीय योजना के पहले चरण के भूखंडों की लॉटरी में जिनका नाम नहीं निकला, ऐसे असफल आवेदकों को 4000 भूखंडों के दूसरे चरण की लॉटरी में प्रतिभाग करने के लिए न तो बुकलेट खरीदनी पड़ेगी और न ही दोबारा पंजीकरण करना होगा।

वे सोमवार से एलडीए के पोर्टल पर सिर्फ अपनी सहमति देकर अगली लॉटरी में शामिल हो सकेंगे। वहीं जो आवेदक रिफंड का विकल्प चुनेंगे, उनकी पूर्व में जमा पंजीकरण धनराशि खाते में वापस कर दी जाएगी।

लोग 15 दिन तक पोर्टल पर विकल्प का चयन कर सकेंगे। एलडीए पहली बार ऐसी व्यवस्था लागू कर रहा। लॉटरी का परिणाम आनलाइन अपलोड होने के बाद सोमवार से पोर्टल पर सहमति या रिफंड का दे सकेंगे।

38457 लोगों ने कराया था पंजीकरण

असल में, नैमिष नगर व वरुण विहार योजना के प्रथम चरण में 4539 भूखंडों के लिए आनलाइन 38457 लोगों ने पंजीकरण कराया था। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लॉटरी ड्रॉ के माध्यम से भूखंडों का आवंटन किया गया। इसमें जिन आवेदकों को भूखंड आवंटित नहीं हुआ, उनकी सुविधा के लिए आनलाइन विकल्प की व्यवस्था बनी है।

सचिव सुशील प्रताप सिंह ने बताया जो असफल आवेदक भूखंडों की अगली लॉटरी में शामिल होने का विकल्प चुनेंगे। उनकी पूर्व जमा पंजीकरण धनराशि प्राधिकरण के पास सुरक्षित रहेगी, अगली लॉटरी में उसी श्रेणी के भूखंड के सापेक्ष समायोजित की जाएगी।

वहीं, जो आवेदक रिफंड का विकल्प चुनेंगे, उनकी पंजीकरण धनराशि खाते में वापस भेजी जाएगी। जो आवेदक दोनों में से कोई विकल्प नहीं चुनेंगे, उनकी पंजीकरण धनराशि स्वतः रिफंड होगा।

सहमति न देने वाले आवेदकों को अगली लॉटरी में शामिल होने के लिए नये सिरे से पंजीकरण कराना होगा, उन्हें पुनः बुकलेट भी खरीदनी होगी। पहले के आवेदन में दर्ज किसी विवरण में बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर LDA का तोहफा: लखनऊ के नैमिष नगर और वरुण विहार योजना में 860 लोगों को मिले प्लॉट

यह भी पढ़ें- दीवाली से पहले 2243 परिवारों को मिले प्लॉट, नैमिष नगर और वरुण विहार के भूखंडों का लॉटरी से हुआ आवंटन

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।