विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली से पहले 2243 परिवारों को मिले प्लॉट, नैमिष नगर और वरुण विहार के भूखंडों का लॉटरी से हुआ आवंटन

Published: Thu, 05 Nov 2026 05:30 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 05:44 AM (IST)

दीपावली से पहले लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने नैमिष नगर और वरुण विहार योजनाओं के तहत 2243 भूखंडों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. दीपावली से पहले 2243 भूखंडों का लॉटरी से आवंटन।

  2. नैमिष नगर व वरुण विहार योजनाओं के प्रथम चरण का आवंटन।

  3. लखनऊ में LDA द्वारा निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीपावली से पहले एलडीए ने नैमिष नगर व वरुण विहार योजना के आवेदकों को भूखंडों का आवंटन किया। दोनों योजनाओं के प्रथम चरण के 2243 भूखंडों का लाटरी से आवंटन हुआ। अपने नाम की पर्ची खुलते ही किसी का चेहरा खिल उठा तो किसी की आंखों में खुशी के आंसू छलक आये। गुरुवार व शुक्रवार को भी अन्य श्रेणी के भूखंडों की लाटरी निकाली जाएगी।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचकर लाटरी की पूरी प्रक्रिया व आवेदकों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया लाटरी में उपस्थित सभी आवेदकों को शुभकामना दी। एलडीए सचिव सुशील प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों निष्पक्ष, व्यवस्थित व पारदर्शी ढंग से कराने के निर्देश दिए।

अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर सभागार में वरुण विहार योजना के प्रथम चरण की लाटरी ड्रा निकाला गया। पहले दिन 112.5 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 1522 भूखंडों का लाटरी से आवंटन हुआ। अब गुरुवार को 200 वर्ग मीटर के 617 व शुक्रवार को 162, 288, 300 और 450 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 727 भूखंडों का लाटरी ड्रा होगा।

इन तारीखों में भी निकाली जाएगी लॉटरी

अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि मार्स हाल में नैमिष नगर योजना के प्रथम चरण के लिए पहले दिन 72 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 197 व 112.5 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 524 भूखंडों का लाटरी से आवंटन किया गया। गुरुवार को 162 व 200 वर्ग मीटर के 819 और शुक्रवार को 288 व 450 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 133 भूखंडों का लाटरी ड्रा किया जाएगा।

यहां पर संयुक्त सचिव सोमकमल सीताराम, उप सचिव माधवेश कुमार, प्रभारी अधिकारी योजना रवि नंदन सिंह व विशेष कार्याधिकारी राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। नैमिष नगर और वरुण विहार योजना के भूखंडों के लिए 24 सितंबर से 27 अक्टूबर के मध्य आनलाइन पंजीकरण खोला गया था।

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा की तैयारी: मायावती ने बुलाई 75 जिलाध्यक्षों की बैठक, 2007 वाला चुनावी फॉर्मूला दोहराने पर जोर

दोनों योजनाओं में कुल 38457 लोगों ने पंजीकरण कराया है। मंच पर आवेदकों को बुलाकर उन्हीं के हाथों से लाटरी ड्रा की पर्चियां निकलवाई गई। साथ ही पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।