यूपी विधानसभा की तैयारी: मायावती ने बुलाई 75 जिलाध्यक्षों की बैठक, 2007 वाला चुनावी फॉर्मूला दोहराने पर जोर
बसपा प्रमुख मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों की अहम बैठक बुलाई है।

बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती।
HighLights
बसपा अध्यक्ष मायावती ने बुलाई अहम संगठनात्मक बैठक।
चुनावी तैयारी, प्रत्याशी चयन की होगी समीक्षा।
2007 के सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूले पर जोर।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान सभा चुनाव कही तैयारी में जुटी बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को संगठन की अहम बैठक बुलाई है। बैठक में प्रदेश के छोटे-बड़े पदाधिकारियों के साथ सभी जिलों के जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया है। बसपा प्रमुख ने चुनावी तैयारी के तहत हुए काम, प्रत्याशी चयन की समीक्षा के साथ अगली रणनीति समझाएंगी।
बसपा ने वर्ष 2007 में प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाई थी। इसके बाद हुए चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन बहुत कमजोर रहा। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में पार्टी को केवल एक सीट पर जीत मिली थी। इस बार मायावती वर्ष 2007 की तरह अपने सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले को दोहराने की कोशिश में हैं और ब्राह्मणों को जोड़ने की कोशिश हो रही है।
वहीं, लगातार प्रत्याशियों की भी घोषणा की जा रही है। गुरुवार को सुबह 11 बजे पार्टी के 12 माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में बसपा प्रमुख संगठन को मजबूत करने, पार्टी का जनाधार बढ़ाने के साथ उम्मीदवारों के चयन को लेकर दिशानिर्देश देंगी।
यह भी पढ़ें- मेले में छाया 80 लाख का मुर्रा भैंसा ‘अर्जुन राणा’, मारवाड़ी नुकरा घोड़े को देखने उमड़ी भारी भीड़
पूर्व मे दिए गए निर्देशों पर अमल की रिपोर्ट ली जाएगी। माना जा रहा है कि बैठक में अगले माह राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित मायावती की बड़ी रैली के लिए प्रदेश भर से भीड़ जुटाने की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।