विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस पर LDA का तोहफा: लखनऊ के नैमिष नगर और वरुण विहार योजना में 860 लोगों को मिले प्लॉट

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:51 PM (IST)

एलडीए ने धनतेरस पर नैमिष नगर और वरुण विहार योजना के तहत 860 भूखंडों का आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. एलडीए ने धनतेरस पर 860 भूखंडों का आवंटन किया।

  2. नैमिष नगर व वरुण विहार योजना के तहत प्लॉट मिले।

  3. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लॉटरी से हुआ आवंटन।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलडीए ने धनतेरस पर शुक्रवार को नैमिष नगर व वरुण विहार योजना के प्रथम चरण के आवेदकों में से 860 को भूखंड का आवंटन हुआ। शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अंतिम दिन की लाटरी में भी आवेदकों के हाथों से लकी ड्रा की पर्चियां निकलवाई गईं। अपने नाम की पर्ची खुलते ही किसी का चेहरा खिल उठा तो किसी की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए।

बुधवार को लाटरी के पहले दिन दोनों योजनाओं के 2243, गुरुवार को दूसरे दिन 1436 भूखंडों का आवंटन हो चुका है। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रतिष्ठान के जुपिटर सभागार में वरुण विहार योजना के प्रथम चरण की लाटरी ड्रा के अंतिम दिन 162, 288, 300 व 450 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 727 भूखंडों का लाटरी से आवंटन किया गया।

अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि मार्स हाल में नैमिष नगर योजना के प्रथम चरण की लाटरी ड्रा के अंतिम दिन 288 व 450 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 133 भूखंडों का लाटरी से आवंटन किया गया।
दोनों आवासीय योजना के भूखंडों के लिए 24 सितंबर से 27 अक्टूबर के मध्य आनलाइन पंजीकरण खोला गया था।

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर रजिस्ट्रियों ने भरा खजाना, एक दिन में 915 संपत्तियों के बैनामे, सरकार को मिला ₹18.79 करोड़ का राजस्व

दोनों योजनाओं में 38457 लोगों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें मंच पर आवेदकों को बुलाकर उन्हीं के हाथों से लाटरी ड्रा की पर्चियां निकाली गई। पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण किया गया। इस मौके पर वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव सोमकमल सीताराम, उप सचिव माधवेश कुमार व विशेष कार्याधिकारी राजीव कुमार व रोहित सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।