Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्व शांति दिवस: गोमती तट पर पंचवटी और पंच पल्लव उपवन Lucknow News

    By Edited By:
    Updated: Sun, 22 Sep 2019 07:10 AM (IST)

    आयुक्त मुकेश मेश्राम और एलडीए की टीम के साथ जुटे सामाजिक कार्यकर्ता। विश्व शांति दिवस पर पौधरोपण कर के स्वच्छ पर्यावरण को दिया बढ़ाया।

    विश्व शांति दिवस: गोमती तट पर पंचवटी और पंच पल्लव उपवन Lucknow News

    लखनऊ, जेएनएन। गोमती रिवर फ्रंट पर शनिवार को पंचवटी और पंच पल्लव उपवन को विकसित करने के लिए किए गए पौधरोपण कार्यक्रम में कमिश्नर लखनऊ मुकेश मेश्राम और उपाध्यक्ष प्रभु एन. सिंह ने हिस्सा लिया। न्यू लक्ष्मण पार्क में ये पौधरोपण किया गया।  हेलो फाउंडेशन और मानस पर्यावरण संस्था  ने कार्यक्रम में सहयोग किया। विश्व शांति दिवस पर सामाजिक सभी ने पौधरोपण कर दुनिया में सौहार्द के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     मुख्य अतिथि मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने कहा कि विश्व शांति दिवस पर इस बार संयुक्त राष्ट्र ने इसको पर्यावरण से जोड़ा है। थीम क्लाईमेट एक्शन फॉर पीस है। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रभु एन सिंह ने कहा कि पौधरोपण के जरिये मानवता पर बड़ा उपकार किया जा सकता है। यह सबसे सुलभ और सस्ता सामाजिक कार्य है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक कृपा शंकर ने कहा कि पौधे लगाने का काम मानवता पर सबसे बड़ा उपकार होगा। विश्व संवाद केंद्र के सचिव अशोक कुमार सिन्हा ने हरित पट्टी की घटती सीमा को चिंताजनक बताया। राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय परंपरा में हम पौधों की सुरक्षा के लिए स्वत: संवेदनशील रहे। एलडीए के उप निदेशक उद्यान एसपी सिसौदिया ने बताया कि बताया कि एलडीए ने रिकॉर्ड पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य किया। संस्था की अध्यक्ष शशि सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण की बिगड़ती हालत से परेशान है। 

    इस अवसर पर एलडीए के मुहम्मद इमरान, एडवोकेट परमानंद श्रीवास्तव, पर्यावरण कार्यकर्ता अभिषेक श्रीवास्तव, अमित त्रिपाठी, शिप्रा, बुलबुल, हरीश,मनोज सिंह चौहान मौजूद रहे।

    रोपे गए ये पौधे 

    प पल, बेल, बरगद, आंवला और अशोक के पौधे पंचवटी उद्यान में रोपे। पंच पल्लव पौधों के तौर पर गूलर, आम, बरगद, पीपल, अशोक के पौधे अलग पंच पल्लव वाटिका में रोपे।