Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ayodhya: कार्तिक पूर्णिमा स्नान को उमड़े लाखों भक्त, रामनगरी में सुबह ही बंद हो गए थे मंदिर के कपाट

    By Vrinda SrivastavaEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 12:27 PM (IST)

    रामनगरी में भारी भीड़ को देखते हुए वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। डीएम नीतीश कुमार एसएसपी प्रशांत वर्मा ने स्वयं की मेला क्षेत्र की कमान संभाल रखी है और लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।

    Hero Image
    कार्तिक पूर्णिमा स्नान को जुटे लाखों भक्त.

    अयोध्या, जागरण संवाददाता। कार्तिक मेले के आखिरी पड़ाव पूर्णिमा स्नान के लिए राम नगरी में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है। बीती रात दो बजे से ही पावन सलिला सरयू में स्नान दान का क्रम शुरू हो गया था। रामनगरी लाखों भक्तों की भीड़ से पटी हुई है। इस बार पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया है। जिसके चलते सुबह 8:10 बजे से राम नगरी के मुख्य मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हजारों भक्त मंदिरों की चौखट पर ही अपनी आस्था निवेदित कर लौट गए। इससे पूर्व संविधान के चलते राम नगरी की मठ मंदिर अपने निर्धारित समय से पहले ही खोल दिए गए थे। हनुमानगढ़ी जहां रात तीन बजे से ही खोल दिया गया तो वहीं नागेश्वर नाथ मंदिर रात 2 बजे से ही भक्तों के दर्शन पूजन के लिए खोल दिया गया था।

    रात दो बजे से ही सरयू घाट भक्तों के जयकारों से गूंजने लगा। सरयू में स्नान दान के बाद भक्तों का रेला सबसे पहले नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ा। यहां उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के पसीने छूट गए। इसके बाद भक्तों की भीड़ ने मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए उन्मुख हो चली।

    हनुमानगढ़ी में सुबह तीन बजे से लेकर लगी भक्तों की कतार चंद्रग्रहण के चलते सुबह 8 बजे तक टूटी ही नहीं। वहीं दूसरी तरफ रामलला के दरबार में भक्त हाजिरी नहीं लगा पाए क्योंकि सूतक के चलते मंदिर को 8 बजे से पहले ही बंद कर दिया गया था।

    वहीं हजारों भक्त मठ मंदिरों की चौखट पर ही माथा टेक कर लौट गए। राम नगरी के जो मंदिर कार्तिक पूर्णिमा पर भक्तों से गुलजार रहते थे वहां सूतक के चलते सन्नाटा पसरा रहा। मठ मंदिर शाम को 6 बजे के बाद सूतक समाप्त होने के बाद खुलेंगे।

    एक बार फिर सरयू स्नान का दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। रामनगरी में भारी भीड़ को देखते हुए वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। डीएम नीतीश कुमार, एसएसपी प्रशांत वर्मा ने स्वयं की मेला क्षेत्र की कमान संभाल रखी है और लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। सीसीटीवी से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है।