विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lakhimpur Nighasan Case: लखीमपुर के निघासन कांड में पीड़ित पक्ष की मांग- सभी आरोपितों को हो फांसी की सजा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 01:47 PM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2022 03:05 PM (IST)

Lakhimpur Kheri Nighasan Case लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा हत्या ...और पढ़ें

Lakhimpur Kheri Nighasan Case: पिता ने रूंघे गले से अपना दर्द भरा पक्ष रखा
Lakhimpur Kheri Nighasan Case: पिता ने रूंघे गले से अपना दर्द भरा पक्ष रखा

लखनऊ, जेएनएन। Lakhimpur Kheri Nighasan Case: लखीमपुर खीरी का निघासन थाना क्षेत्र 12 वर्ष बाद फिर से चर्चा में आ गया है। उस समय पेड़ पर एक युवती का शव मिला था, अब दो सगी बहनों के शव मिले हैं। तब भी युवती को दुष्कर्म के बाद हत्या कर पेड़ से लटकाया गया था, इस बार भी सामूहिक दुष्कर्म के बाद सगी बहनों की हत्या कर शवों को पेड़ पर लटकाया गया।

लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा हत्या के मामले में पीड़ित पक्ष की सभी दोषियों को फांसी पर लटकाने की मांग है। पीड़िता के पिता ने कहा कि इस मामले में हमें जल्दी इंसाफ चाहिए। इंसाफ होना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- सरकार के कदम से उनकी आने वाली पीढ़ियों की आत्मा भी कांप उठेगी

पिता ने रूंघे गले से अपना दर्द भरा पक्ष रखा है। लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र की घटना के मामले में मृतका के पिता ने कहा है कि मैं चाहता हूं कि इंसाफ होना चाहिए। उनको (आरोपियों को) फांसी होनी चाहिए। इससे पहले घटना के बाद पीड़िता के मां का भी बयान आया था। तब उन्होंने घटना के बारे में जानकारी दी थी। पीड़िता की मां ने कहा था कि तीन युवक बाइक से आए और बेटियों को जबरदस्ती उठाकर ले गए। अपहरण के बाद उनके साथ दुष्कर्म किया गया। उसके बाद हत्या हुई है। वो लालपुर के रहने वाले हैं। उनमें से एक उजली बनियान में था, दूसरा पीली बनियान में था और तीसरा नीली बनियान वाला बाइक चला रहा था।

यह भी पढ़ेंः सामूहिक दुष्कर्म के बाद रस्सी से गला कसकर की गई थी सगी बहनों की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

इस केस में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसमें चार नामजद के अलावा दो मदद करने वाले भी हैं। इस प्रकरण में आरोपितों के खिलाफ गंभीर धारा में केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा गला कसकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।  

यह भी पढ़ेंः गांव पहुंचे सगी बहनों के शव, सामूहिक दुष्कर्म के बाद कर दी गई थी हत्या