विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lakhimpur Case: ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- सरकार के कदम से उनकी आने वाली पीढ़ियों की आत्मा भी कांप उठेगी

By Prabhapunj MishraEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 11:53 AM (IST)

Lakhimpur Case लखीमपुर खीरी के निघासन में अपहरण के बाद दुष्‍कर्म कर दो सगी बहनों की हत्या के मामले में ...और पढ़ें

Lakhimpur Case उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक बोले यूपी में कानून का राज कायम है
Lakhimpur Case उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक बोले यूपी में कानून का राज कायम है

लखनऊ, जेएनएन। Lakhimpur Case यूपी के लखीमपुर जिले के निघासन में दो सगी बहनों का अपहरण कर दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या कर उनके शवों को पेड़ से लटकाने के मामले में पुल‍िस ने मुख्य आरोप‍ित छोटू समेत इस कांड में शामि‍ल 6 आरोप‍ितों को गिरफ्तार कर ल‍िया है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा क‍ि लखीमपुर (Lakhimpur Case) की घटना दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। मैं विपक्ष से उम्मीद करता हूं, चाहे अखिलेश यादव हों, प्रियंका गांधी हों या मायावती हों, कि वे राजनीतिकरण करने के बजाय परिवार को सांत्वना दें। लेकिन यूपी में कानून का राज कायम है।

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखीमपुर कांड (Lakhimpur Case) मामले में कहा क‍ि अपहरण के बाद दुष्‍कर्म और हत्‍या में जुनैद, सोहेल, हाफिजुल, करीमुद्दीन और आरिफ शामिल थे। पहले लड़कियों की गला दबाकर हत्या की गई और फिर उन्हें फांसी पर लटका दिया गया। सरकार ऐसा कदम उठाएगी कि उनकी आने वाली पीढ़ियों की आत्मा भी कांप उठेगी। न्याय दिया जाएगा; फास्ट-ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।

बता दें क‍ि आरोपितों की पहचान छोटू, सुहैल, जुनैद, हाफिज और हफीजुल के तौर पर हुई है। इस मामले में लखीमपुर खीरी के एसपी संजीव सुमन ने कहा कि लड़कियों के साथ दुष्‍कर्म के बाद उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पूरे मामले में नामजद अभियुक्त समेत 6 को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोप‍ित के पैर में गोली भी लगी है।

लखीमुपर एसपी संजीव सुमन ने कहा क‍ि यह प्रारंभिक जांच है, पोस्टमॉर्टम 2-3 घंटे में शुरू होने वाला है। 3 डॉक्टरों का एक पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है। मामला महिलाओं के खिलाफ और समाज के एक कमजोर वर्ग के खिलाफ है। हमने गति और संवेदनशीलता के साथ काम किया। आरोपी के खिलाफ IPC 302, 376 और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज क‍िया गया है।