विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lakhimpur Case: गांव पहुंचे सगी बहनों के शव, सामूहिक दुष्कर्म के बाद कर दी गई थी हत्या

By Vrinda SrivastavaEdited By:
Published: Thu, 15 Sep 2022 02:41 PM (IST)

बुधवार को दोपहर में दो सगी बहनों का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर दी गई। आज पोस्टमार्टम ...और पढ़ें

Lakhimpur Case: गांव पहुंचे सगी बहनों के शव।
Lakhimpur Case: गांव पहुंचे सगी बहनों के शव।

लखीमपुर, जागरण संवाददाता। Lakhimpur Kheri Case: थाना क्षेत्र निघासन में बुधवार की दोपहर को दो सगी बहनों के साथ हुए हादसे के बाद पूरे गांव में सनसनी है। वहीं गुरुवार की दोपहर को बहनों के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शव को घर लाया गया है। परिवार में हड़कंप मच गया है। सबका रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

दरअसल, बुधवार को दोपहर में दो सगी बहनों का बाइक सवार युवकों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद उनकी हत्‍या कर शव को एक पेड़ से लटका दिया था। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण के घर के आसपास गन्ने के खेत हैं। गांव की बाकी बस्ती थोड़ी दूरी पर है। बुधवार शाम करीब पांच बजे ग्रामीण धान काटने गया था। उसकी बीमार पत्नी घर पर थी।

ग्रामीण की पत्नी ने बताया कि उसकी दो बेटियां घर के बाहर लगी चारा मशीन पर जानवरों के लिए चारा काटने जा रही थी। तभी सफेद बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। इनमें से दो ने दोनों बेटियों को दबोच लिया और गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने लगे। उनका तीसरा साथी बाइक लेकर रास्ते पर चला गया।

ग्रामीण की पत्नी ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया तो एक ने उसे लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद वे दोनों लड़कियों को लेकर वहां से खेत में होकर भाग गए। ग्रामीण की पत्नी के शोर मचाने पर गांव से तमाम लोग उसके घर पहुंचे और गन्ने के खेतों में लड़कियों की तलाश शुरू की। करीब 40 मिनट बाद गांव से करीब पौन किमी दूर एक ग्रामीण के गन्ने के खेत में लगे खैर के एक छोटे पेड़ में दोनों लड़कियों के शव उनके दुपट्टे से लटकते मिले।