Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्राइमरी से 12वीं तक की पढ़ाई एक ही जगह हो जाएगी, अब यूपी के इस जिले में बनेगा मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 07:17 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार ने कुशीनगर में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए 24.05 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं जिसमें से 12.02 करोड़ रुपये पहली किस्त के रूप में जारी किए गए हैं। यह विद्यालय प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक की शिक्षा प्रदान करेगा। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश जल निगम की देखरेख में होगा और समय सीमा का पालन करना अनिवार्य है।

    Hero Image
    कुशीनगर में बनेगा मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कुशीनगर जिले में मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 24.05 करोड़ रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन ने इसके लिए पहली किश्त के रूप में 12.02 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विद्यालय का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश जल निगम की निर्माण इकाई कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज द्वारा कराया जाएगा। इसके निर्माण में मानक और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस माडल विद्यालय में प्राइमरी से 12 वीं तक की पढ़ाई एक साथ होगी।

    शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करना अनिवार्य होगा। स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल इसी परियोजना पर किया जाएगा। निर्माण कार्य अनुमोदित लागत में ही पूरा किया जाएगा।

    भविष्य में योजना का कोई पुनरीक्षण स्वीकार नहीं होगा। परियोजना से जुड़ी सभी शर्तों का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी वित्तीय अनियमितता की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी। नए विद्यालय से क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।