Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khatauli Assembly By Election 2022: जयंत चौधरी खतौली से उतारेंगे RLD का प्रत्याशी, पार्टी का ही होगा सिंबल

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 03:55 PM (IST)

    Khatauli Assembly By Election 2022 मुजफ्फरनगर में जयंत सिंह चौधरी ने एक कार्यक्रम में मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। जयंत चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी य ...और पढ़ें

    Hero Image
    Khatauli Assembly By Election 2022: जयंत सिंह चौधरी

    लखनऊ, जेएनएन। Khatauli Assembly By Election 2022: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ आठ सीट जीतने वाले राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lokdal) ने अब विधानसभा उप चुनाव में भी उतरने की तैयारी कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी (Jayant Chaudhary) ने मुजफफरनगर (Muazffarnagar) की खतौली सीट से अपनी पार्टी का प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी है। जयंत सिंह चौधरी ने खतौली (Khatauli) से विधायक भाजपा (BJP) के विक्रम सिंह सैनी (Vikram Singh Saini) की विधानसभा सदस्यता रद करने की मांग की थी। सैनी को 2013 के मुजफ्फनगर दंगे (Muzaffarnagar Riots) में सजा मिलने पर उनकी विधानसभा जाने के बाद से खतौली सीट खाली है। इस सीट पर पांच दिसंबर को विधानसभा का उप चुनाव होगा।

    बागपत (Bagpat) में एक वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने आए जयंत सिंह चौधरी ने एक कार्यक्रम में मंगलवार को बड़ा बयान दिया। जयंत चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी यानी राष्ट्रीय लोकदल खतौली विधानसभा के उप चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी। इनकी पार्टी का प्रत्याशी पार्टी के सिंबल पर ही चुनाव लड़ेगा।

    जयंत चौधरी ने कहा कि खतौली में हम जीत दर्ज करेंगे, जबकि समाजवादी पार्टी मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव और का रामपुर सदर में विधानसभा का उप चुनाव लड़ेगी। मैनपुरी और रामपुर में प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के सिंबल पर ही मैदान में उतरेंगे।

    इससे पहले मुजफ्फरनगर के कवाल कांड में दोषी मिलने पर भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। इनको दो वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है। विक्रम सिंह सैनी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने सजा के खिलाफ एक याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट में दाखिल कर रखी है।

    मुजफ्फरनगर में जयंत सिंह चौधरी ने एक कार्यक्रम में मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। जयंत चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी यानी राष्ट्रीय लोकदल खतौली विधानसभा के उप चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगी। इनकी पार्टी का प्रत्याशी पार्टी के सिंबल पर ही चुनाव लड़ेगा।

    जयंत चौधरी ने कहा कि खतौली में हम जीत दर्ज करेंगे, जबकि समाजवादी पार्टी मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव और का रामपुर सदर में विधानसभा का उप चुनाव लड़ेगी। मैनपुरी और रामपुर में प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के सिंबल पर ही मैदान में उतरेंगे।

    इससे पहले मुजफ्फरनगर के कवाल कांड में दोषी मिलने पर भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। इनको दो वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है। विक्रम सिंह सैनी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने सजा के खिलाफ एक याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट में दाखिल कर रखी है।

    कवाल कांड में भाजपा विधायक दोषी

    मुजफ्फरनगर जनपद के कवाल गांव में 27 अगस्त 2013 को गौरव और सचिन की हत्या के बाद पुलिस ने खतौली विधानसभा से भाजपा विधायक विक्रम सैनी सहित 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। 12 अक्टूबर को एमपी-एमएलए कोर्ट ने विधायक विक्रम सैनी सहित 12 लोगों को दोषी करार देते हुए दो-दो वर्ष की सजा और दस-दस हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया था। इस मामले में भाजपा विधायक को तत्काल जमानत मिल गई थी। सपा विधायक आजम खां को बीते दिनों कोर्ट ने सजा सुनाई तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उनकी सदस्ता समाप्त कर दी थी। इस मामले पर रालोद अध्यक्ष चौ. जयंत सिंह ने सवाल उठाते हुए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था। जिसमें खतौली विधानसभा सीट से विधायक विक्रम सैनी की सजा और उन पर कार्रवाई नहीं होने का हवाला दिया।

    विक्रम सैनी की चुनौती जब्त होगी जमानत

    विधायकी चली जाने के बाद विक्रम सैनी ने रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी के ट्वीट को लेकर कहा कि चौधरी जयंत सिंह मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ कर देखें,वह जमानत जब्त करा देंगे। जिस तरह से उनके पिता स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह को हराया था। इसी तरह से पिछड़ा वर्ग चुनाव में चौधरी जयंत सिंह के खिलाफ खड़ा होगा।