Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में केटामाइन इंजेक्शन तस्करी का भंडाफोड़, 82 करोड़ का माल बरामद; बिहार से मिला कनेक्शन

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 11:34 PM (IST)

    लखनऊ में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स ने केटामाइन इंजेक्शन की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। बिहार के दरभंगा से एक तस्कर को गिरफ्तार कर 82 करोड़ रुपये मू ...और पढ़ें

    Hero Image
    सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स ने पकड़ी केटामाइन इंजेक्शन की खेप

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सेंट्रल ब्यूरो आफ नारकोटिक्स (एसीबीएन) की टीम ने केटामाइन इंजेक्शन की तस्करी का बड़ा मामला पकड़ा है। सीबीएन लखनऊ की टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर बिहार के दरभंगा से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 81,800 केटामाइन इंजेक्शन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत 82 करोड़ रुपये बताई गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पकड़े गए आराेपित का नशीला दवा के कारोबार के बड़े सिंडीकेट का हिस्सा होने का संदेह है। इस इंजेक्शन का इस्तेमाल नशे के लिए किया जा रहा था। विभिन्न बैच नंबरों वाले केटामाइन इंजेक्शन की अवैध ढंग से खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।