Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गृहमंत्री शाह से मिले केशव प्रसाद, 2027 के यूपी चुनाव पर की बातचीत; संगठन-मंत्रिमंडल में जल्द फेरबदल की भी चर्चा

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 10:36 PM (IST)

    उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की जिसमें 2027 के विधानसभा चुनाव और भाजपा सरकार को तीसरी बार स्थापित करने पर चर्चा हुई। मौर्य ने शाह को भारतीय राजनीति का चाणक्य बताया। इस बैठक का महत्व इसलिए भी है क्योंकि उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन और मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना है जिससे क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधा जा सके।

    Hero Image
    गृहमंत्री अमित शाह से मिले केशव प्रसाद मौर्य।- सोर्स- सोशल मीड‍िया

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। दोनों के बीच वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव व तीसरी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने सहित कई विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने अमित शाह को भारतीय राजनीति का चाणक्य बताते हुए मुलाकात की फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उप मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, ''भारतीय राजनीति के चाणक्य एवं हम जैसे लाखों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत व मार्गदर्शक, देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंटकर 2027 में उत्तर प्रदेश में 2017 दोहराने एवं तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।''

    सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि प्रदेश में अभी भाजपा संगठन व मंत्रिमंडल में फेरबदल होना है। शीर्ष नेतृत्व 2027 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए ऐसे नेता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपना चाहता है जो जातीय समीकरण में फिट बैठने के साथ ही प्रदेश सरकार, आरएसएस व सहयोगी दलों से बेहतर समन्वय बना सके।

    इसके बाद योगी मंत्रिमंडल में विस्तार भी होना है। योगी सरकार में 54 मंत्री हैं, जबकि अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल में छह पद रिक्त हैं। कुछ मंत्रियों को सरकार से संगठन में भी लाया जा सकता है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा क्षेत्रीय व सामाजिक संतुलन साधने के लिए कुछ नए मंत्री बनाएगी। ऐसे में इन विषयों पर भी दोनों के बीच चर्चा होने की बात कही जा रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner