काठमांडू जा रहे तीन विमान लखनऊ किए गए डाइवर्ट, जहां से भरी थी उड़ान वहीं भेजा गया वापस
ख़राब मौसम के कारण काठमांडू जाने वाले तीन विमानों को लखनऊ डाइवर्ट कर दिया गया। मुंबई से काठमांडू जा रहा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। काठमांडू में मौसम खराब होने के कारण वहां जा रहे तीन विमानों को लखनऊ डाइवर्ट कर दिया गया। मुंबई से काठमांडू जा रही इंडिगो एयरलाइन का विमान 6ई 1157 दोपहर 3:30 चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा और शाम पांच बजे वापस मुंबई रवाना हो गया।
इसी तरह बैंकॉक से काठमांडू जा रहा विमान एफडी 182 दोपहर 3: 40 बजे लखनऊ आया और शाम 6:50 बजे वापस बैंकाक रवाना हो गया। वहीं, दिल्ली से काठमांडू जा रहा विमान एआई 2219 दोपहर 2:35 बजे लखनऊ आया और शाम 6:45 बजे वापस दिल्ली रवाना हो गया।
