Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karwa Chauth 2022: चांद के दीदार के साथ किया व्रत का पारण, तस्‍वीरों में देखें लखनऊ का नजारा

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Thu, 13 Oct 2022 10:27 PM (IST)

    Karwa Chauth 2022 करवाचौथ को खास बनाने के लिए पतियों ने अपनी पत्नियों के लिए उनकी पसंद के कीमती उपहार भेंट क‍िए। किसी ने सोने का चोकर सेट तो किसी ने रानी हार ग‍िफ्ट क‍िया । अंगूठी डायमंड के हार भी विशेष उपहार रहे।

    Hero Image
    Karwa Chauth 2022: महिलाओं ने गुरुवार को दिनभर करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा।

    लखनऊ, जागरण संवाददााता। Karwa Chauth 2022: अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाओं ने गुरुवार को दिनभर करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। देर शाम चंद्र दर्शन के साथ पति के हाथों व्रत का पारण किया। सोलह श्रृंगार किए महिलाएं देर शाम से ही पूजन की तैयारियाें में जुट गईं थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंद्रोदय से पहले पूजन के मुहूर्त के अनुसार सुहागिनों ने शाम 5:45 बजे से पूजन शुरू किया। कुछ महिलाओं ने प्रदोष बेला शाम 7:30 बजे तक पूजन किया।

    इससे पहले सुहागिनों ने गाय के गोबर से पूजन स्थल को लीपा और भगवान शिव,चंद्रमा व कार्तिकेय के चित्रों व सुहाग की वस्तुओं के साथ पूजन अखंड सौभाग्य की कामना की।

    रात्रि 8:07 बजे चंद्र दर्शन के साथ ही चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों जल ग्रहण किया। मनकामेश्वर मंदिर परिसर सामूहिक पूजन किया गया।

    महंत देव्या गिरि के सानिध्य में महिलाओं ने सामूहिक पूजन किया। राजेंद्र नगर के महाकाल मंदिर में सामूहिक पूजन किया गया।

    वहीं समर्थ नारी-समर्थ भारत की ओर से गोल्फ क्लब में करवा चाैथ पार्टी में महिलाओं ने हिस्सा लिया। आयोजन में नीरा सिन्हा, प्रतिभा मिश्रा व सबिता मिश्रा समेत कई महिलाओं ने हिस्सा लिया।

    शैलेन्द्र सक्सेना और ममता सक्सेना। विक्रम नगर, मानक नगर। 

    रेखा शर्मा, पत्नी रूप कुमार शर्मा, अध्यक्ष मानवाधिकार जनसेवा परिषद, लखनऊ

    कई द‍िनों से हो रही बार‍िश के बाद गुरुवार को सुबह से ही मौसम ख‍िला हुआ था। इसकी वजह से चांद की दीदार भी समय से हो गए। 

    समय से चांद न‍िकलने से सुहाग‍िनों को इंतजार नहीं करना पड़ा।