Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ex President Pratibha Patil : नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व राष्ट्रपति ने जताई थी मिलने की इच्छा

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 25 Jul 2022 03:48 PM (IST)

    CM Yogi Adityanath Will Shower Flower Petals On Kanwariyas पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जताई थी। इसका सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरा सम्मान रखा। संसद भवन से निकलकर सीएम योगी आदित्यनाथ पुराने महाराष्ट्र सदन पहुंचे थे।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से भेंट की।

    लखनऊ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से भेंट की। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और पूर्व राष्ट्रपति के पति देवी सिंह पाटिल भी ओल्ड महाराष्ट्र सदन में उनके साथ थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद का पद लगातार संभालने वाले योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का ग्राफ की लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी को देखते हुए शायद पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने भी उनके भेंट करने की इच्छा जाहिर की थी। सीएम योगी आदित्यनाथ इसकी जानकारी होने पर सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से मिलने नई दिल्ली में ओल्ड महाराष्ट्र सदन पहुंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और पूर्व राष्ट्रपति के पति देवी सिंह पाटिल भी ओल्ड महाराष्ट्र सदन में उनके साथ थे। वह काफी समय तक देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति रहीं श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के पास रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र सदन में पहुंच कर श्रीमती प्रतिभा पाटिल से भेंट की और गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के साथ थोड़ी देर रहे और उनकी कुशल क्षेम पूछा।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्नयाथ की सोमवार को नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से इस भेंट की फोटो सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया। बताया जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति ने ही सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट करने की इच्छा जाहिर की थी। इसका सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरा सम्मान रखा।

    नई दिल्ली में इससे पहले उत्तर प्रदेश सदन में ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल और राजस्थान के अलवर के भाजपा के सांसद स्वामी बालक नाथ ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

    सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भी थे। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी इसी बैठक में शामिल हुए।