विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kamlesh Tiwari Murder :हत्‍याकांड की एनआइए जांच और राजकीय सम्‍मान से अंतिम संस्‍कार की मांग Lucknow News

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Sat, 19 Oct 2019 12:56 PM (IST)

प्रदेश भर में हिंदू महासभा के कार्यकर्ता हत्‍याकांड की एनआइए से जांच की मांग की साथ ही राजकीय सम्‍मान से अंतिम संस्‍कार की मांग की।

Kamlesh Tiwari Murder :हत्‍याकांड की एनआइए जांच और राजकीय सम्‍मान से अंतिम संस्‍कार की मांग Lucknow News
Kamlesh Tiwari Murder :हत्‍याकांड की एनआइए जांच और राजकीय सम्‍मान से अंतिम संस्‍कार की मांग Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। प्रदेश भर में हिंदू महासभा के उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी के हत्‍या के आरोप में जमकर प्रदर्शन हो रहा है। गोंडा, बलरामपुर, लखीमपुर समेत कई जिलों में हिंदू समाज पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन और हत्‍यारों की फांसी की मांग कर रह हैं।  

अखिल भारतीय हिंदू महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर मिश्र महमूदाबाद पहुंच गए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाए। इसके अलावा पूरे घटनाक्रम की जांच एनआइए से कराई जाए। उन्होंने यह भी दोहराया कि जब तक मुख्यमंत्री नहीं आते तब तक कमलेश तिवारी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Kamlesh Tiwari Murder : DGP ओपी सिंह बोले-हमने 24 घंटे में किया राजफाश, सूरत का फैजान मुख्य साजिशकर्ता

Kamlesh Tiwari Murder: आधी रात को शव पहुंचा पैतृक आवास, अंतिम संस्कार करने से परिवार का इन्कार Sitapur News

Kamlesh Tiwari Murder : गुरुजी ने दही बड़ा खिलाया, फिर भी हत्यारों ने कर दी हत्या Lucknow News

Kamlesh Tiwari Murder :हत्‍याकांड की एनआइए जांच और राजकीय सम्‍मान से अंतिम संस्‍कार की मांग Lucknow News

बलरामपुर में आर्यावीर दल के लोगों ने आरोपितों को फांसी की सजा देनें की मांग की। साथ ही परिवारजन को एक करोड़ की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया। दल के अशोक तिवारी व संजय शुक्ल ने कहाकि घटना से पूरा हिंदू समाज आहत है। आरोपितों को सख्त से सख्त सजा दी। पूरी घटना में शामिल लोगों को बेनकाब कर उनको फांसी दी जाए। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम नवीन श्रीवास्तव को दिया। साथ ही गोंडा में भी बजरग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।