Move to Jagran APP

Kalyan Singh Health Update: कल्याण सिंह की हालत में सुधार, CM योगी आदित्यनाथ फिर देखने पहुंचे

Kalyan Singh Health Update उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। संजय गांधी पीजीआइ के क्रिटिकल केयर मेडिसिन यूनिट (सीसीएमयू) में चार जुलाई से भर्ती कल्याण सिंह के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 01:12 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 04:40 PM (IST)
Kalyan Singh Health Update: कल्याण सिंह की हालत में सुधार, CM योगी आदित्यनाथ फिर देखने पहुंचे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को कल्याण सिंह को देखने संजय गांधी पीजीआइ पहुंचे।

लखनऊ, जेएनएन। देश में भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेताओं में शामिल रहे 89 वर्षीय कल्याण सिंह की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में चार जुलाई से भर्ती कल्याण सिंह की सेहत का हालचाल लगातार पीएम नरेंद्र मोदी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को कल्याण सिंह को देखने संजय गांधी पीजीआइ पहुंचे। जहां पर कल्याण सिंह ने उनका अभिवादन किया।

prime article banner

राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। संजय गांधी पीजीआइ के क्रिटिकल केयर मेडिसिन यूनिट (सीसीएमयू) में चार जुलाई से भर्ती कल्याण सिंह के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी के उनके स्वास्थ्य को लेकर बेहद गंभीर होने के कारण भाजपा के शीर्ष नेता लगातार उनको देखने पहुंच रहे हैं।

बीते दस दिन में सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को दूसरी बार कल्याण सिंह को देखने पहुंचे। उनके साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी थे। सीएम योगी आदित्यनाथ वहां पर करीब आधा घंटा रहे। इस दौरान कल्याण सिंह ने हाथ उठाकर उनका अभिवादन भी किया। उनकी सेहत अब पहले से बेहतर है। संस्थान के निदेशक सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। उनके उपचार में हृदयरोग, तंत्रिका रोग, मधुमेह रोग और गुर्दा रोग विशेषज्ञों समेत वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में लगी है। विशेषज्ञ महत्वपूर्ण मापदंडों और उनकी दैनिक जांच पर नजर रख रहे हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. आर के धीमान स्वयं उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं।

एसजीपीजीआई के निदेशक डॉक्टर आरके धीमन ने बताया सीएम योगी योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर उनका हालचाल पूछा। शनिवार के मुकाबले रविवार को दोपहर बाद उनकी स्थिति में सुधार है। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सांस में दिक्कत हो रही थी। सुबह उनकी तमाम सारी जांच कराई गई है। उनकी स्थिति अब स्थिर बनी हुई है।

कल्याण सिंह सिंह को 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुॢवज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। इसके बाद तीन जुलाई की रात रक्तचाप अत्यधिक बढऩे के कारण सिंह को दिल का हल्का दौरा पड़ा था। उन्हेंं एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। लोहिया संस्थान में कल्याण सिंह की तबीयत बिगडऩे पर चार जुलाई को वहां से पीजीआई में शिफ्ट किया गया था। उन्हेंं गुर्दा, दिल व दिमाग व डीबी की दिक्कत थी। यहां पर उपचार के बाद धीर-धीरे उनकी तबीयत ठीक हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के उपचार में सीसीएम, कॉॢडयोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के डॉक्टर्स की टीम लगी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.